उत्तर प्रदेश

Azamgarh: फर्जी दस्तावेजों के साथ भूमि की खरिद फरोख्त करने वाले मलेशियाई नागरिक सहित 5 गिरफ्तार

Azamgarh: गंभीरपुर थाने की पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि की खरिद फरोख्त करने वाले मलेशिया के नागरिक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से कूटचरित निर्वाचन कार्ड, पहचान पत्र, वीजा, पासपोर्ट व मोबाइल फोन बरामद किया.

जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाने की पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ विदेशी नागरिक स्थानीय लोगें की मदद से कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अपने अवैध कारोबार के लिए भूमि की खरित फरोख्त में जुटे है. विदेशी नागरिको द्वारा भूमि की खरिद फरोख्त करने की जानकारी के बाद पुलिस के कान खडे हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि बुधवार को पुलिस ने जमालपुर गांव में अबू हुरैरा के घ्ज्ञर पर दबिश दी तो घर में मोजूद सदस्य भगने लगे. लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मलेशिया के नागरिक इश्तेयाक अहमद , अबु हुरैरा, अबुल खैर, अंसार अहमद और मो. अशहद निवासी जमालपुर थाना गंभीरपुर को अरेस्ट किया है.

पुलिस ने इनके कब्जे से एक पासपोर्ट, टूरिस्ट वीसा, वोटर आईडी कार्ड, दो मोबाइल बरामद किए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जमीन की खरीद फरोख्त करने वाले मलेशिया के नागरिक समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है. ये सभी फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों की मदद से जमिन की खरीद फरोख्त करने में जुटे थे. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =