उत्तर प्रदेश

Jhansi News: ग्राम पांडोरी में पति गया था मंदिर, घर में घुसकर पत्नी का कत्ल

Jhansi News: एक महिला का कत्ल उस समय हो गया, जब उसका पति, पत्नी को घर पर छोड़कर मंदिर गया था। वापस लौटा तो पत्नी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। मंगलसूत्र कमरे के अंदर टूटा पड़ा मिला है। बताया गया है कि घर के अंदर रखी अलमारी से एक लाख कैश व जेवरात गायब है। ऐसा अनुमान है कि हत्या करने के बाद बदमाश कैश व जेवरात लूटकर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर, खोजी कुत्ता की मदद से गांव में रहने वाले एक युवक को पकड़ लिया। देरशाम तक पूछताछ जारी है।

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडोरी में अरविंद श्रीवास परिवार समेत रहता है। अरविंद श्रीवास किसान है। बीती रात गांव के मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए अरविंद श्रीवास घर पर पत्नी सुमन श्रीवास व दो बेटा अंशु और पिनित छोड़ गया था। रात दो बजे अरविंद लौटकर घर आया तो उसने पत्नी को गेट खोलने के लिए आवाज दी मगर गेट नहीं खुला। बाद में बड़ा बेटा अंशू जागकर आया तो उसने दरवाजा खोला। जैसे ही अरविंद श्रीवास अंदर गया, तब भी पत्नी नहीं जागी। जाकर देखा तो वह आंगन में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इसकी जानकारी लगते ही गांव व परिजन इकट्ठा हो गए।

अरविंद श्रीवास के बड़े भाई रामप्रकाश ने बताया है कि कुछ दिनों पहले उसके छोटे भाई ने मटर और चना की फसल बेची थी। घर में एक लाख कैश रखा हुआ था। एेसा अनुमान है कि बदमाशों ने सुमन की हत्या की। इसके बाद अलमारी तोड़कर एक लाख कैश व डेढ़ लाख रुपए के जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों की संख्या 4 से 5 थी। सुमन का मंगलसूत्र कमरे के अंदर टूटा पड़ा था।

सुमन ने बदमाशों से संघर्ष किया जिससे मंगलसूत्र टूटा है। उधर, हत्या के बाद झाँसी से डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से डॉग छत पर गया और फिर मोहल्ले के एक घर में घुस गया। वहां एक युवक चारपाई पर लेटा था। उसकी पैंट डॉग ने पकड़ ली। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। देरशाम तक पूछताछ जारी थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के बंगला नंबर 22 में रहने वाले कन्हैयालाल बाल्मीकि का कुछ दिनों पहले शराब की दुकान पर झगड़ा हो गया था। झगड़े में वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =