उत्तर प्रदेश

विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली :बिजली घर का घेराव

बिजनौर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली की शिकायत व बिजली बिलो को सही करने के नाम पर परेशान किए जाने की शिकायत मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज विद्युत उपकेंद्र तयोपुर पहुंचकर बिजली घर का घेराव कर दिया और घंटों विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा ।

दरअसल पूरा मामला बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर का है जहां पर किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी कि बिजली कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है और बिजली बिलो को सही करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है

इसी के चलते आज सेकड़ो भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तयोपुर बिजली घर का घेराव कर दिया और बिजली अधिकारियों को घंटों (सुबह10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक) बंधक बनाए रखा

किसान तब ही शांत हुए जब विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का विद्युत विभाग द्वारा उत्पीड़न नहीं किया जाएगा 

यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने बिजली कर्मचारी द्वारा किसान से ली गई रिश्वत की रकम को भी लौटाया।

एवं साथी ही बढ़ापुर थाने में जाकर किसानों पर हुए अवैध मुकदमों को वापस कराएं!

इस मौके पर भाकियू (तोमर) प्रवक्ता चौधरी चन्द्रवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह, इंजीनियर अरुण कुमार मेहरा, बिजनौर युवा जिला अध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान, युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी पवन कुमार, बढ़ापुर नगर अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, बढ़ापुर नगर उपाध्यक्ष सुभाष सिंह

कोतवाली युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर चंद्रहा सिंह, नगीना तहसील अध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह, नूरपुर अरब युवा ग्राम अध्यक्ष कपिल कुमार, आरिफ भाई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + fourteen =