Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: इनरव्हील क्लब द्वारा ढलावघर के सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में आज इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ३१० द्वारा ढलावघर के सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन वृक्षारोपण एवम सहयोगी चित्रकार समाजसेवियों को सम्मानित किया।

नई मंडी स्थित बाला जी चौक के ढलावघर जहां बड़ी संख्या में कूड़ा डाला जाता था आस पास रहने वाले एवम निकलने वाले नागरिक कूड़े की बदबू गंदगी से परेशान रहते थे उक्त ढलावघर पर कूड़ा डालना बंद हो इसके लिए इनरव्हील क्लब द्वारा शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने की पहल कर दीवारों पर सुन्दर कलाकृतियां तथा जनमानस को संदेश देती वॉल पेंटिंग बनवाई गई नीचे का टूटा हुआ फर्श भी बनवाया गया

मौके पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवम इनरव्हील डिस्ट्रिक चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी द्वारा बताया की शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है सभी समाजसेवी संस्थाओं को मिल कर सहयोग करना चाहिए पालिका द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा इनरव्हील क्लब का कार्य बहुत सुंदर है सभी बधाई के पात्र है

इस अवसर पर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए इनरव्हील की सलाहकार संतोष शर्मा ने कहा की यह हमारी प्रथम आठ दिन की मेहनत है आने वाले समय में शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में कार्य करते रहेंगे इनरव्हील की अध्यक्षा डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने बताया उक्त कार्य का आइडिया सरदार बलजीत सिंह का था डीएवी कॉलेज के बच्चो और स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई सबने मिलकर अच्छा कार्य किया है हम समय समय पर समाज सुधारने के लिए भिन्न भिन्न कार्यक्रम चलाते रहेंगे।

मौके पर सरदार बलजीत सिंह ने कहा की इनरव्हील क्लब की ओर शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने का संदेश घर घर जाना चाहिए सभी समाजसेवी संस्थाएं एक एक चौराहा एवम वार्ड को स्वच्छ सुंदर बनाने की जिमेदारी लें शहर के परिधान,शोरूम मिलकर एक वॉल को अपने नाम से पेंटिंग कर उक्त कार्य में अपनी सहभागिता करे तो सारा शहर चमक उठेगा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती संतोष शर्मा पीडीसी,डाक्टर दीप्ति अग्रवाल पीडीसी,क्लब अध्यक्ष डा.रिंकू एस गोयल, सचिव टीना गुप्ता,एक्जीक्यूटिव मेंबर्स ऋतु जैन,आशू,मीनाक्षी,दीप्ति शर्मा,पारुल,सपना सिंघल,अंजलि,अंशू ,स्मृति,विभा आदि सभी द्वारा सहयोग किया गया डीएवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील शर्मा,राजकीय इण्टर कॉलेज के कला अध्यापक अनिल कुमार,बुढ़ाना के स्वतंत्र चित्रकार सुनील कुमार,रामकिशोर सैनी,सागर कल्याण,सीमा त्यागी आदि सभी स्कूल के बच्चो को धनराशि व कलर का डिब्बा अध्यापकों को इनरव्हील क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र व सम्मान से सम्मानित किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 8 =