फिल्मी चक्कर

फूलों की बारिश होने लगती है दिव्यांका त्रिपाठी पर

 दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम (Divyanka Tripathi Instagram) पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो किसी गार्डन में नजर आ रही हैं…चलते चलते वो एक पेड़ के पास पहुंचती हैं जिस पर गुलाबी फूल लगे हैं…दिव्यांका जैसे ही उस पेड़ की डाली को हिलाते हैं तो वैसे ही उन पर फूलों की बारिश होने लगती है. 

दिव्यांका की इस तस्वीर पर उनके फैंस जहां खूब कमेंट कर रहे हैं तो प्यारे रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा – एक अच्छे दिन का होना बहुत अच्छा होता है. 


दिव्यांका त्रिपाठी इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आने वाली हैं जहां वो खतरनाक स्टंट करती दिखाई देंगीं. अब तक केवल संस्कारी बहू के किरदार में ही दिव्यांका को देखा गया है लेकिन इस रियलिटी में दिव्यांका की एक अलग साइड देखने को मिलेगी. शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी हाथ में मगरमच्छ लिए नजर आ रही हैं. दिव्यांका हाल ही में केपटाउन से शो की शूटिंग करके लौटी हैं. 

वहीं शो की शूटिंग पूरी होने के बाद अब इसकी टेलीकास्ट की डेट सामने आ चुकी है. 17 जुलाई से शो टेलीकास्ट होगा. जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =