Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्राहमण समाज के लोगो की हत्याओ के विरोध मे प्रधानमन्त्री के नाम ज्ञापन सौपा

मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राहमण महासभा ने सिलसिलेवार होती ब्राहमण समाज के लोगो की हत्याओ के विरोध मे प्रधानमन्त्री के नाम एक ज्ञापन सौपा। सर्व ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष पं.प्रदीप कौशिक के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

सर्व ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष पं.प्रदीप कौशिक ने विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जब से प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। तब से उत्तर प्रदेश मे सिलसिलेवार ब्राहमण समाज के लोगो की हत्याएं हो रही है।

रायबरेली के उंचाहार से पांच ब्राहमण युवाओे की हत्या कर दी गई। झांसी मे पांच ब्राहमणो की सोते समय हत्या कर दी गई। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी।

इनसे भी अलग ब्राहमण समाज के कई लोगो की हत्या हो चुकी है। पंडित प्रदीप कौशिक ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार पहले वाली सरकारो को जंगलराज वाली सरकार कहती थी।

और आज मौजूदा सरकार जंगलराज से भी उपर उठ चुकी है। इस सरकार मे बहन-बेटियां, ब्राहमण,संत कोई सुरक्षित नही है। यह कैसा रामराज्य है। सर्व ब्राहमण महासभा ने उत्तर प्रदेश मे ब्राहमणो की हत्या पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन की और से प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन सौपने वालो मे पंडित प्रहलाद शर्मा, पंडित अमित तिवारी,देवशरण शास्त्री, रामानुज दुबे, पंकज भारद्वाज, आशीष मुदगल, मयंक शर्मा, नवनीत शर्मा,शुभम शर्मा आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =