Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: टेनिस में कैरियर डेवलेपमेंट की संभावनाएं बहुत- अर्णव आलोक गोयल

Muzaffarnagar: टेनिस खिलाड़ी अर्णव आलोक गोयल जिन्होंने कक्षा 4 के छात्र के रूप में टेनिस खेलना शुरू किया था, बाद में इन्हें अपने खेल मे इतनी रुचि हुई कि इन्होंने टेनिस को अपना कैरियर बनाने का विचार किया।इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मैच खेले और अपनी अलग पहचान बनाई। 
 
इन्होंने भारत में टेनिस को जन जन तक पहुंचाने के लिए थर्टी फोर्टी टेनिस अकादमी के नाम से एक मिशन बनाया और अकेडमी की शाखाएं देश विदेश में खोली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्णव आलोक गोयल ने बताया कि, टेनिस कैरियर के रास्ते दिखाता हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी फ्री कॉउंसलिंग और कंसल्टेंसी दे रही हैं। अब तक 300 से ज्यादा खिलाड़ियों का वें मार्गदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर आलोक गोयल एवं अनुष्का आलोक गोयल भी मौजूद रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =