गर्दन काटकर की गयी किशोर की हत्या की गुत्थी: आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी के जंगल में विगत छह सितम्बर को गर्दन काटकर की गयी किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं
गौरतलब है कि बिहारी निवासी बारह वर्षीय अबुजर पुत्र निसार विगत पांच सितम्बर को संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। छह सितम्बर को उसका शव गांव के जंगल में पडा मिला था। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। इस घटना के खुलासे के लिए सिखेडा पुलिस व क्राइम ब्रांच प्रयासरत थी।
आज एसएसपी ने पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि सिखेडा पुलिस व क्राइम बं्रांच टीम ने बिहारी गांव निवासी सिब्बू पुत्र मल्लू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि निसार के परिवार से पुरानी रंजिश के चलते उसके परिवार का झगडा हो गया था। जिसमें उसकी मां घायल हो गयी थी। पैर में लगी चोट के कारण आज तक उसकी मां लगडाकर चलती है अपनी मां को लगडाता देखकर उसके व उसके भाई हारून के मन में निसार के परिवार से बदला लेने की बात चली आ रही थी।
बदला लेने के लिए दोनों भाई निसार के पुत्र अबुजर को जंगल में ले गये और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छूरी व अन्य सामान बरामद कर सिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हारून अभी फरार है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों को पकडने वाली पुलिस टीम में सिखेडा थाना प्रभारी अजय कुमार, सब इंस्पैक्टर सुभाष सिंह, सब इंस्पैक्टर विनयपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, कां. अरविंद कुमार, कां. राघवेंद्र सिंह व स्वाट टीम क्राइम ब्रांच की ओर से उपनिरीक्ष्ज्ञक प्रवेश कुमार, कां. सोनू शर्मा, कां. हरवेंद्र कुमार, कां. ब्रहमप्रकाश, कां. बकार अहमद, कां. जितेंद्र कुमार, कां. जोगेंद्र कुमार शामिल रहे।
