खबरें अब तक...

समाचार

पोलियो रैली को किया रवाना3 12 |
मुजफ्फरनगर। सघन पल्स पोलियो अभियान 15 सितम्बर, 2019 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रचार-प्रसार एंव जनजागरण के उदद्वेश्य से स्कूली बच्चो की पल्स पोलियों रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ डा0 संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं मानीय कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर-प्रदेश सरकार एवं श्री महेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली का शुभारम्भ टाऊन हॉल परिसर से होकर हनुमान मन्दिर रोड से शिव चौक सरवट चौराहा, अहिल्याबाई चौक, जी0टी0 रोड जिला चिकित्सालय परिसर मुजफ्फरनगर के परिसर मे समाप्त हुई। रैली में प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलो के बच्चो द्वारा बैनर, नारो की तख्तिया, व माईक के माध्यम से “जागेगे जगाऐगे, पोलियो भगाएगे,“ आदि नारो का उद्घोश करते चल रहे थे। रैली के समापन पर आयोजित सक्षिप्त गोश्ठी को सम्बोधित करते हुए डा0पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने कहा कि आप सभी के सहयोग से हम जनपद को पोलियो मुक्त करने में अवश्य कामयाब होगे अभिभावको से अपील करते हुए कहा कि आप अपने जन्म से 5 वर्ष तक बच्चो को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूदँ पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें ताकि बच्चा हमेशा के लिए विकंलाग बना देने वाली बीमारी से बच सकें। लोग बूथ दिवस पर पूर्ण मनोबल व उत्साह के साथ कार्य करें ताकि 5 वर्श तक के अधिक से अधिक बच्चे पोलियो की दवा पी सकें। उन्होने अभिभावको से अपील करते हुए कहा कि जनपद में 1461 बूथ, ट्रांजिट बूथ 163, कुल बूथ 1623, घर घर टीम 1041, मोबाईल टीम 46, घरो का लक्ष्य 527727 एवं 0-5 वर्श तक के बच्चो का लक्ष्य 530067 है। दिनांक 15 सितम्बर, 2019 को बूथ दिवस पर अपने 0-5 वर्ष के सभी बच्चो को पोलियो दवाई अवश्य पिलायें। ताकि बच्चे हमेंशा के लिए विकंलाग बना देने वाली पोलियो बीमारी से बच सकें सभी के सहयोग से ही जनपद पोलियो मुक्त हो सकता है।
डा0 एस0के0अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक नागरिक एवं सामाजिक लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योकि देश में बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोलियो को समाप्त करना बहुत बडी आवश्यकता है। समाज के सहयोग से ही पोलियो अभियान में सफलता मिली है।
रैली में श्रीमती पुष्पा रानी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, श्रीमति गीताजंली वर्मा, व श्री उदय वीर उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, श्री वीरेन्द्र कुमार, डी0एम0सी0 यूनीसेफ श्री तौकीर अहमद,व तरन्नुम, डी0एम0सी0, पी0सी0आई0, नगरीय क्षेत्र की बी.एम.सी. यूनिसेफ शबा, एंव समस्त सी.एम.सी., रतन सिह, नरेन्द्र व नगरीय मलेरिया इकाई के कर्मचारियो तथा राजकीय इन्टर कॉलेज व जूनियर/प्राईमरी बेसिक विद्यालयो के स्कूली बच्चो एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

 

स्वच्छता अभियान के रूप में पीएम के जन्मदिन की शुरूआतWhatsapp Image 2019 09 14 At 10.37.53 Am |
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए शनिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने आईटीआई सुजडू चौक से स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान केंद्रीय पशुपालन मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है पूरे देश में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव के लिए आवश्यक है कि वह अपने आसपास सफाई रखे। स्वच्छता से बीमारियां भी दूर रहती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

भारत विकास परिषद का सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन2 8 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक शाखा का सांस्कृतिक सप्ताह धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहाकि भारत विकास परिषद ने सेवा व संस्कार के माध्यम से भारतीय संस्कारों को समाहित कर सम्पूर्ण भारत में एक गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष एनएस बंसल, प्रांतीय सचिव वीके सिंघल, वित्त सचिव शरद चन्द्रा, प्रांतीय महिला संयोजिका अल्का सिंह, अध्यक्ष अचिन्त कंसल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान गिरीराज माहेश्वरी, डा. आरके सिंह, मुकेश बिंदल, संजय अरोरा, पवन सिंघल, कुंवर देवराज पंवार, सुरेंद्र सिंघल सिन्धी, अर्जुन अग्रवाल, प्रवीन कुमार गोयल, सतीश चंद गोयल, नरेंद्र अरोरा, सुबोध आर्य, एससी कुलश्रेष्ठ, निधिषराज गर्ग, देवेंद्र धैया, आशुतोष स्वरूप बंसल आदि मौजूद रहे।

बोरे में बंद अमित की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा5 10 |
मुजफ्फरनगर। 28 अगस्त की रात्रि शामली रोड बाईपास पर नया गांव जंगल में मिली सिरकटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हत्या में प्रयुक्त गंडासे, रस्सी व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम के पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि विगत 28 अगस्त को बाइक सवार दो युवक शामली रोड बाईपास पर बोरे में बंद एक युवक के शव को फेंककर फरार हो गये थे। युवक की सिर काटकर हत्या की गयी थी। काफी प्रयासां के बावजूद पुलिस मृतक का सिर बरामद नहीं कर सकी थी। मामले के खुलासे के लिए शाहपुर पुलिस प्रयासरत थी। आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने सुरागकसी के द्वारा 28 अगस्त की रात्रि मिले शव की पहचान करायी तो मृतक की पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लछेडा निवासी अमित उर्फ लीलू के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला तो अमित उर्फ लीलू की हत्या गांव के ही दीपक पुत्र राजकुमार शर्मा व उसके भाई छोटू उर्फ रजत ने की है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गंडासा, रस्सी व बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार गांव में पंडिताई का काम करता है। जिसके चलते गांव वाले उनके घर खाना व कपडा आदि दे जाते है। मृतक अमित उर्फ लीलू उन पर कटाक्ष करता था और कहता था कि वह लोग मांगने खाने वाले है जबकि वह मजदूरी करके खाता है इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों भाईयों ने अमित लीलू की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर काटकर फेंक दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अभियुक्तों को पकडने वाली पुलिस टीम में शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, एसएसआई महेंद्र सिंह त्यागी, सब इंस्पैक्टर अजय पाल सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव त्यागी, कां. ललित, कां. विपिन कुमार आदि शामिल रहे।

हत्या के आरोपी गिरफ्तार6 9 |
मुजफ्फरनगर। सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी के जंगल में विगत छह सितम्बर को गर्दन काटकर की गयी किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं
गौरतलब है कि बिहारी निवासी बारह वर्षीय अबुजर पुत्र निसार विगत पांच सितम्बर को संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। छह सितम्बर को उसका शव गांव के जंगल में पडा मिला था। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। इस घटना के खुलासे के लिए सिखेडा पुलिस व क्राइम ब्रांच प्रयासरत थी। आज एसएसपी ने पत्रकारां को जानकारी देते हुए बताया कि सिखेडा पुलिस व क्राइम बं्रांच टीम ने बिहारी गांव निवासी सिब्बू पुत्र मल्लू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि निसार के परिवार से पुरानी रंजिश के चलते उसके परिवार का झगडा हो गया था। जिसमें उसकी मां घायल हो गयी थी। पैर में लगी चोट के कारण आज तक उसकी मां लगडाकर चलती है अपनी मां को लगडाता देखकर उसके व उसके भाई हारून के मन में निसार के परिवार से बदला लेने की बात चली आ रही थी। बदला लेने के लिए दोनों भाई निसार के पुत्र अबुजर को जंगल में ले गये और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छूरी व अन्य सामान बरामद कर सिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हारून अभी फरार है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों को पकडने वाली पुलिस टीम में सिखेडा थाना प्रभारी अजय कुमार, सब इंस्पैक्टर सुभाष सिंह, सब इंस्पैक्टर विनयपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, कां. अरविंद कुमार, कां. राघवेंद्र सिंह व स्वाट टीम क्राइम ब्रांच की ओर से उपनिरीक्ष्ज्ञक प्रवेश कुमार, कां. सोनू शर्मा, कां. हरवेंद्र कुमार, कां. ब्रहमप्रकाश, कां. बकार अहमद, कां. जितेंद्र कुमार, कां. जोगेंद्र कुमार शामिल रहे।

 

हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर। हिन्दी दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे छात्रो ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संयोजक सुनील त्यागी द्वारा छात्रो को बताया गया कि जब भारत देश आजाद हुआ। तब कुछ अ्रग्रेजो के चाटुकारो ने यह कुतर्क दिया कि हिन्दी को संवैधानिक भाषा दर्जा देना उचित नही है। अतः 15 वर्षो तक सन 1965 तक शासन का कार्य व्यवहारिक रूप से अंग्रेजी मे चलता रहे। और 15 वर्षो मे हिन्दी को पूर्ण समृद्धिशाली बनाने के लिए प्रयत्न किए जाए। इस बीच सरकारी कर्मचारी भी हिन्दी सीख लें। धीरे-धीरे हिन्दी भाषा का प्रचलन बढा और इस भाषा ने राष्ट्रभाषा का रूप ले लिया। हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारो का प्रतिबिम्ब है।
29 मार्च 1918 मे गॅाधी जी ने कहा था। सारी दुनिया से कह दो मोहनदास करम चन्द गांधी आी अंग्रेजी भूल गया। इसके बाद उन्होने अंग्रेजी मे कुछ नही लिखा।तथा अपने सारे भाषण भी हिन्दी मे दिए। जब इंग्लैण्ड में हिन्दी मे भाषण देने का आग्रह रखा तो अंग्रेजो ने कहा आप तो अंग्रेजी जानते है। क्योंकि गॉधी जी की अंग्रेजी, अंगेजो से अच्छी थि। इस पर गॉधी जी ने कहा मै अंग्रेजी भूलगया और अपना भाषण हिन्दी मे दिया। यह देश का दुर्भाग्य है कि हम हिन्दी को संवैधानिक भाषा नही बना पाए। हमारे नेता हमसे हिन्दी मे वोट मांगते हैं। संसद मे जाकर अंग्रेजी बोलना शुरू कर तेदे हैं। केवल एक प्रतिशत लोग भारत मे अंग्रेजी जानते हैं। 99 प्रतिशत लोग नही समझते फिर भी हम गुलामी की भाषा को संवेधानिक रूप से अपनाए हुए हैं। जो केवल 15 वर्षो तक ही चलनी थी। आज हम सभी को मिलकर हिन्दी भाषा को उसका उचित स्थान दिलाना चाहिए। तथा इसे संवैधानिक भाषा मे स्वीकार करा गॉधी जी के सपने को साकार करना चाहिए। इस अवसर पर शीतल जी द्वारा गीत गाया गया। मै हूॅ हिन्दी वतन की बचा लो मुझे बहुत सराहा गया।

सोनिया द्वारा गीत मौहब्बत की जो भाषा है हमें तो हिन्दी सिखाती है। सराहा गया।
इस अवसर पर छात्रो ने हिन्दी दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण तथा कविताओं का सफल मंचन किया। देवांशी, हिमानी, रिया, अदिति, निधि, नन्दिनी, मयंक, शिवम, आयुष, अंशु, हर्षित, रेहान,विजय, मोहित, राशी, एंजल, रोजी, झलक, जतिन, पीयूष, ईशान्त, कार्तिक, अर्जुन, वंश आदि सभी ने मनमोहक हिन्दी कविताओं व भाषणो का सफल मंचन किया।

१५ से 30 तक होगा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पखवाड़ा शुरु
मुजफ्फरनगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में १५ सितम्बर से ३० सितम्बर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव देवेश चर्तुवेदी ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और संबंधित विभाग को पत्र लिख कर दिशा निर्देश दिये हैं। योजना की वर्षगांठ मनाने के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिशा निर्देश दिये गये हैं।
जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोर्डिनेटर डा. आकाश त्यागी ने बताया कि अभी तक कुल कार्डधारक ९६२८२ है। जिनमें से ९५० लोगों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज मिल चुका है। और ३ सितंबर से चलने वाले गोल्डन कार्ड अभियान के तहत ५५१२ लोगों के कार्ड बनाए जा चुके है। जिसके लिए ११ प्राइवेट एवं ७ सरकारी अस्पतालों को चिहिन्त कर लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े को मनाए जाने का उद्देश्य योजना के सभी भागीदारों में योजना के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से लाभांवित हो सकें। पखवाड़े के तहत क्षेत्रीय स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। १५ सितम्बर को पखवाड़े के शुभारम्भ मौके पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। जन प्रतिनिधि पखवाड़े की औपचारिक शुरूआत करेंगे। गांव स्तरीय बाजारों में बैनर पोस्टर का प्रर्दशन एवं योजना संबंधी पेम्फ्लेट्स बांटे जाएंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर योजना के संबंध में वाल (दीवार) पेंटिंग की जाएगी। २३ सितम्बर को योजना के प्रचार प्रसार संबंधी गतिविधियों से संबंधित अस्पतालों में योजना में बड़ा योगदान देने वाले कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। इसी दिन योजना से संबंधित बैनर और पोस्टर का प्रर्दशन होगा। इसमें लाभार्थी समूह, अस्पतालों के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम प्रतिभागी होंगे। उन्होंने बताया, योजना के अंतर्गत कार्यरत डिस्ट्रिक्ट इम्लीमेंटेशन यूनिट के सदस्य गतिविधियों के लिए उतरदायी होंगे। योजना के नोडल अधिकारी विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए पखवाड़े को भव्य रूप से आयोजित कराएंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का हुआ निस्तारण7 8 |
मुजफ्फरनगर। लोक अदालत का आयोजन जिला जजी परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला जज एसके पचौरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद न्यायाधीश ओमवीर सिंह, अजय कुमार, निशांत, अंकुर आदि भी मौजूद रहे। लोक अदालत में वादकारियों के बारे में जानकारी देते हुए अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अमित बुंदेला ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिए पिछले एक माह से सभी तहसीलों का व्यापक भ्रमण किया जा रहा था। इसमे फिल्ड स्टाफ में कृषि अधिकारी के पद पर तैनात लोगों ने अनेक गोष्ठियां भी आयोजित की और किसानों को भी समझाया। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस बार किसान जागरूक नजर आया जोकि अपना खाता सही कराने के लिए तत्पर दिखायी दिया। उन्होंने बताया कि अकेले पंजाब नेशनल बैंक ने ही इस बार तीन हजार नोटिस बांटे जिनमें से नौ से लगभग वादकारी आज प्रातः से ही बैंक के शिविर में कतार बांधे खडे रहे। इन सभी का सुलह सफाई के आधार पर निस्तारण करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मंडल प्रमुख मानवेंद्र प्रताप सिंह इस पूरे प्रोजेक्ट को स्वंय देख रहे है। पीएनबी के इस कार्यक्रम में पंकज बाबू, अनूप, जग्गा बाबू, नवीन, और नितिन, अनिल गर्ग आदि सवेरे से शाम तक जुटे रहे। इसके अतिरिक्त पंजाब एंड सिधं बैंक, स्टेट बैंक ऑंफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कारपोरेशन बैंक, सैन्ट्रल बैंक, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपने स्टाल लगा रखे थे जिनमें बैंक ऑफ बडौदा की गांधी कालोनी शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने सात केस निस्तारित कराकर बाकी वादकारियों को भी सुलह सफाई के लिए तैयार कियां। इसी प्रकार भारत संचार निगम लि. के शिविर पर पांच केस निस्तारित किये गये। जिनमें लगभग तीस हजार रूपये की वसूली की गयी। इस कार्य में डीजीएम सुरेश पाल, केपी मलिक, कुलदीप कुकरेजा, दीपक, राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम सैनी, रविंद्र कुंमार आदि लगे रहे।

 

दुपहिया वाहन चालक करे हैल्मेट का प्रयोग
मुजफ्फरनगर। भोपा कस्बे के एक रेस्टोरेंट के सभागार में यातायात सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने कहा कि मानव का जीवन अनमोल है, इसलिए मानव को अपने जीवन के साथ खिलवाड़ नही करना चाहिए। बाइक, स्कूटर, मोपेड आदि दुपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। सर्किल क्षेत्र के सभी उप निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए है कि चेकिग के दौरान बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों का चालान अवश्य किए जाए। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत भोकरहेड़ी के पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह ने कहा कि हम अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखने में सचेत हो और नाबालिग बच्चों को स्कूल, कालेज जाने के लिए बाइक, स्कूटर, मोपेड आदि वाहन बिल्कुल न दें। संगोष्ठी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा, डा. वीरपाल सहरावत, वेदवीर सिंह, अरूण कुमार, किसान नेता चौधरी रामपाल सिंह, सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र सिंह आदि ने शुकतीर्थ में महंत स्वामी भजनानंद महाराज की घटना का राजफाश कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए सीओ भोपा राममोहन शर्मा व पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार अत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में महेंद्र चौहान, रविद्र बाल्मीकि, संदीप, मुकेश कुमार, सुभाष प्रजापति, सुनील पाल आदि मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। बरला के बरला इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सुधीर कुमार त्यागी ने किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर ने शामली को ३-१ से हराया। छपार क्षेत्र के बरला गांव में स्थित बरला इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर जनपदों की बालक व बालिकाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर ने शामली को २-१ से हराया, जबकि बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर ने शामली को ३-१ के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय बालक व बालिकाओं की टीमों का गठन किया गया। बालक वर्ग की टीम में आकाश, हरीश, जीवन, पोरुष, विभांशु, दिवाकर, शेखर, आकाश, अर्जुन, अभय कौशिक, अमित चौहान तथा बालिका वर्ग में प्राची, प्रीति, वंशिका, खुशी चौधरी, स्वाति पुंडीर, मनु, मुस्कान, तनिशा, मिनी शर्मा, निकिता पलक व तनु का चयन किया गया। शारीरिक शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि गठित टीमें २३ सितंबर से २७ सितंबर तक मिर्जापुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस दौरान सत्यकाम तोमर, इंछाराम, राहुल कुशवाह, अक्षय कुमार, विपिन त्यागी, विनीत कुमार, मनोज कुमार, मनोज सिंह आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।

प्रदूषण जांच केंद्रों पर पकड़ी अवैध वसूली
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहन स्वामियों से चल रही अवैध वसूली का खेल उजागर हो गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर में जांच कराई तो तीन केंद्रों पर निर्धारित रेट से ज्यादा शुल्क लेना सामने आया। इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। केंद्र संचालकों का एक और खेल पकड़ा गया है। रसीद में जिस स्थान पर शुल्क लिखा होता है संचालक उस पर मोहर लगा देते हैं। नई परिवहन नीति लागू होने के बाद वाहन स्वामी अपने वाहनों के कागजात पूरे कराने में जुटे हुए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइन लगी हुई हैं। इसका फायदा उठाते हुए प्रदूषण जांच केंद्रों के संचालक वाहन स्वामियों ने मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। अमर उजाला ने अंक में प्रदूषण जांच केंद्रों पर चल रहे अवैध वसूली के खेल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर आला अफसरों ने जांच के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवीण मिश्रा, संभागीय निरीक्षक अनुराग सिंह ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की। जांच में अंजीव पाल के मैसर्स यश वेलफेयर सोसायटी जनकपुरी तथा राजकुमार के भोपा रोड स्थित आधुनिक सेवा केंद्र पर दुपहिया वाहनों से 30 रुपये के स्थान पर 40 रुपये लेते मिले। सहारा प्रदूषण जांच केंद्र एमडीए दुकान नंबर दो में संचालित शाहजहां के प्रदूषण जांच केंद्र पर 30 के बजाय 60 रुपये लिए जा रहे थे। एआरटीओ प्रवीण मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की गई है। साथ ही नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह भी सामने आया है कि रसीद पर जिस स्थान पर रेट लिखे होते हैं केंद्र संचालक उस जगह मोहर लगाकर हस्ताक्षर कर रहे हैं ताकि वाहन स्वामी को सही रेट का पता न लगे। यदि कहीं पर ऐसा पाया जाता है कि प्रदूषण जांच केंद्रों को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच कराई जाएगी। सभी को केंद्र पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk