दो अलग-अलग मामलों में युवतियों का अपहरण व धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। जनपद में इन दिनों महिलाओं के साथ अत्याचार और अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिले के ग्रामीण इलाके भोपा व मीरापुर में 2 दिन के अंदर 2 ऐसे नाबालिक युवतियों के अपहरण व धर्मांतरण के मामलें सामने आये जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है, लेकिन अबतक कार्यवाई नहीं कर पाई।
प्रकरण में एफआईआर pic.twitter.com/OQPqAQhyJK
— News & Features Network (@mzn_news) June 13, 2021
दरअसल दोनों मामले भोपा व मीरापुर थाना इलाके के हैं, जहां रविवार की दोपहर को ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और भोपा थाना इलाके के नया गांव निवासी पीड़ित परिवार की 3 दिन से नाबालिक दलित युवती का गांव के पास रहने वाले दूसरे समुदाय के 2 युवकों गुलासिब व मुलासिब पर अपहरण के बाद धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया।
हिंदू संगठन क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एसएसपी ऑफिस पर कार्यवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया, दूसरा मामला मीरापुर इलाके के संभलहेड़ा का है
जहां नाबालिक युवती को मुस्लिम युवक अमन ने हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसा कर उसे घर से भगा कर ले गया और उसके बाद मकान में बंधक बनाकर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने फोन पर अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दोनों मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले पर मीडिया के सामने चुप्पी साधे हुए हैं।

