फिल्मी चक्कर

Akshay Kumar की मां का निधन, फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर मुम्बई लौटे थे अक्षय

Akshay Kumar  की मां अरूणा भाटिया का आज सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया. अक्षय ने ट्वीट पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की. अरूणा बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. 

अक्षय कुमार ट्वीट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “वह मेरी सब कुछ थीं. आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं जिसे बता नहीं सकता. मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मैं और मेरा परिवार बहुत दुखद घड़ी से गुजर रहा है, मैं आप सभी के प्रेयर्स का सम्मान करता हूं. ओम शांति!”

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1435457110209298443?s=20

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता हरि ओम भाटिया आर्मी ऑफिसर थे. उनका निधन पहले ही हो चुका है. उनकी मां अरुणा भाटिया ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया.

अक्षय की एक बहन हैं, जिनका नाम अलका भाटिया है. अक्षय अपने परिवार को पर्सनल रखते हैं. कभी-कभार ही पब्लिकली अक्षय उनके साथ नज़र आते हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =