कर करेत्तर से जुडे समस्त विभाग लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर- 08 फरवरी 2021…जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्य का शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होने तहसीलवार एसडीएम एवं तहसीलदार को बडे बकायेदारो से वसूली में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
——————————
पेंडिंग आरसी की वसूली में तेजी लाये जानेे के निर्देश —–जिलाधिकारी
——————————
बडे बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करें——जिलाधिकारी
——————————
उन्होने कहा कि इसी माह वसूली पूरी कर ली जाये आगे न ले जायी जाये। उन्होने निर्देष दिये कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के 2 माह षेष रह गये है अभी से तैयारी कर ले।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज कलैक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि अधिकारी अपने विभागों के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत वसूली करेगे।
जिलाधिकारी ने उन्होने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि आर सी की वसूली हेतु सम्पत्ति कुर्क करने के अभियानों को तेजी के साथ चलाया जाये। उन्होने सभी विभागो की पेंडिंग आरसी की वसूली में तेजी लाये जानेे के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तहसीलदारों के द्वारा आर0सी0 को सख्ती से न वसूल करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम व तहसीलदार आर सी की व्यक्तिगत पत्रावली तैयार करना सुनिशच्त करें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि अपनी कोर्ट में नियमित बैठकर वादों की सुनवाई करें तथा पुराने लम्बित राजस्व वादों में शीघ्र तिथि लगायें ताकि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र

