Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

22 सितम्बर को NH 58 बरला तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन चक्का जाम करेगी

Tomarbku Min |मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि विगत दिनों केंद्र सरकार ने जो तीन अध्यादेश जारी किये है वे कतई किसान हित में नहीं है

इन अध्यादेशों से लग रहा है कि हमारा देश फिर से गुलामी की जंजीरों में जकडने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश कृषि प्रधान है तो किसानों को अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार होना चाहिए।

उन्होंने घोषणा की कि भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट सम्पूर्ण तरीके से इसका विरोध करता है।उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की कई समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर आगामी 22 सितम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बरला तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन चक्का जाम करेगी।

उन्होंने घोषणा की कि धर्मेन्द्र मलिक को संगठन में सहारनपुर मंडल का सचिव बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता में अंकित गुर्जर, श्रवण त्यागी, राममेहर फौजी, धर्मेन्द्र मलिक, राजवीर सिंह, पवन, विपिन चौधरी, श्रवण त्यागी, शहजाद मलिक, आशीष शर्मा, अनुज तोमर, सन्नी त्यागी आदि मौजूद रहे। इस दौरान विपिन चौधरी ने तहसील अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त सहारनपुर मंडल के सचिव धर्मेन्द्र मलिक का स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =