Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुकदमा वापिस नही लेने पर जान से मारने की एलानिया धमकी,आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। मुकदमा वापिस नही लेने पर जान से मारने की एलानिया धमकी से घबराई पीडिता ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियो को शिकायती पत्र भेजते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवती प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया है कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसके साथ गांव के ही निवासी सुनील पुत्र सेवाराम ने 10 अप्रैल 2012 को जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। लेकिन गांव के जिम्मेदार व्यक्तियो ने तथा सुनील व उसके परिजनो ने यह कहकर फैसला करा दिया था कि उसके बालिग होने पर उसकी शादी सुनील के साथ करा देंगे

और रिर्पोट दर्ज नही होने दी। पीडिता का कहना है कि एस समय वह नाबालिग थी। तभी से आरोपी सुनील कुमार उसे बालिग होने पर शादी करने का आश्वासन देकर उसका यौन उत्पीडन करता रहा तथा इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई थी।

लेकिन उक्त सुनील कुमार ने बच्चा पैदा होने से पूर्व गर्भपात करा दिया था। पीडिता का आरोप है कि 10 जून 2020 को सुबह 8 बजे व दिनांक 15 जून 2020 को सुबह 9 बजे सुनील कुमार ने उसे अपने कमरे मे बंधक बनाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 जून 2020 को ुसुनील कुमार ने किसी अन्य लडकी से शादी कर ली है।

जब वह अपनी मां को लेकर एक जौलाई 2020 को सुबह करीब साढे आठ बजे सुनील के घर गई तथा कहा कि उसने वादा खिलाफी करके अन्य लडकीसे शादी कर ली तो सुनील व उसकी माता श्रीमति रज्जो व उसके पति सेवाराम व सुनील की भाभी पूजा पत्नी शिवकुमार ने उसे पकड कर कमरे मे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कीतथा चोटी पकड कर खींची 

उसके साथ बदतमीजी की तथा छेडछाड कर कपडे फाड डाले तथा कहा कि आईना मुंह खोला या शिकायत की तो उसकी हत्या देंगे।

इस सम्बन्ध मे थाना चरथावल थाने पर 16 जौलाई 2020 को धारा-376,342,323,506, 354 ख,आई.पी.सी. सुनील पुत्र सेवाराम,सेवाराम पुत्र नामालूम,श्रीमति रज्जो पत्नि सेवाराम व पूजा पत्नि शिवकुमार के नाम दर्ज है।

पीडित पक्ष का आरोप है कि आरोपियो के हौसले बुलन्द हैं।उसे व उसके परिजनो को मुकदमा वापिस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह तथा उसका परिवार अत्यन्त भयभीत है। प्रार्थिया ने इस सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियो को भी प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 20 =