Bhumi Pednekar का बॉयफ्रेंड यश, जिनके साथ Lip Lock करती पकड़ी गईं एक्ट्रेस
Bhumi Pednekar का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया जा सकता है.दरअसल बीते दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखा था. इस दौरान कई स्टार्स कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. Bhumi Pednekar भी पहुंची थी.
पार्टी से बाहर निकलते वक्त जब अपनी गाड़ी के पास जा रही थी, तो उनके साथ एक शख्स भी था, जो उन्हें छोड़ने जा रहा था. जैसे ही एक्ट्रेस कार के अंदर बैठती हैं. मिस्ट्री मैन उन्हें किस करते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद एक तरफ फैन्स जहां हैरान हैं, वहीं दूसरी तरफ भूमि के लिए काफी खुश हैं कि उन्हें भी लाइफ पार्टनर मिल गया है.
View this post on Instagram
Bhumi Pednekar के साथ दिखाने वाला शख्श कोई और नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमैन यश कटारिया है. पेशे से वह एक बिल्डर है और उनकी उम्र 28 साल है. यश बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के क्लोज फ्रेंड हैं. भूमि और यश की पहले भी कई तसवीरें एक साथ सामने आ चुकी हैं. हालांकि हर बार कपल कैमरे से बचने में कामयाब हो जाते थे.
View this post on Instagram

