राजकुमार राव के साथ ‘बधाई दो’ में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस राजकुमार राव ने फिल्म की दूसरी किस्त ‘बधाई दो’ से जुड़ी जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही भूमि पेडनेकर ने राजकुमार राव के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है.
फिल्म पर इस साल जून से काम शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस पर काम नहीं हो पाया. अब ये फिल्म जनवरी 2021 से इसकी शूटिंग शुरू होगी.
फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी होंगे, जिन्होंने साल 2015 में आई फिल्म ‘हंटर’ को डायरेक्ट किया था. हर्षवर्धन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,”मैं इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनकर खुशी महसूस कर रहा हूं.
https://twitter.com/RajkummarRao/status/1317713691605782528?s=20
पारिवारिक कॉमेडि सदाबहार होती है और यह मनोरंजन से परिपूर्ण होगी, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय किया जा सकता है. हमारा प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो गया है और इसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होगी.
“फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर होंगे. इस लीड जोड़ी के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा,”हमने पिछले कुछ महीनों में रीडिंग सेशन किया और राजकुमार और भूमि के बीच के केमेस्ट्री छूने वाली लगी.
इसलिए हमनें इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दिखाने का फैसला किया. दोनों बेहतरीन कलाकार हैं.
“फिल्म में राजकुमार राव दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का किरदार निभाएंगे, जोकि एक महिला थाने में अकेले पुलिस वाले हैं. जबकि फिल्म में भूमि एक पीटी टीचर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी.

