Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बड़ी सफलता:पुलिस मुठभेड में दबोचा


3 13 | 2 10 |
मुज़फ्फरनगर /खतौली। थाना खतौली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक शातिर गोकश बदमाश को उस वक्त धर दबोचा जब वह एक गौवंश की हत्या करने की तैयारी में था जबकि पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाश का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा है जिसकी तलाश में पुलिस ने घन्टो जंगलों में कांबिंग भी की ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान शातिर बदमाशों वांछित/गैंगेस्टर तथा गोकशों की धर पकड़ अभियांन के क्रम में थाना खतौली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । जिसके चलते थाना खतौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश गंग नहर कांवर्ड पटरी मार्ग के पास लोहे के पुल वाले रस्ते पर ईख के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है ।

सूचना को गम्भीर मानते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार त्यागी बिना देरी करे टीम के साथ बताए गए रास्ते पर पहुंचे। जहां बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस मुठभेड में ०१ शातिर वांछित/गैंगेस्टर तथा १० हज़ार रुपए का ईनामी अभियुक्त पुलिस ने घायल व गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मोके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश में पुलिस ने घन्टो जंगल में सर्च अभियान भी चलाया मगर सफलता नही मिली ।

पुलिस को मोके से एक जिन्दा गौवंश और गौकशी के उपकरणों सहित एक बाईक ,अवैध असलाह ,कारतूस एंव कई खोके भी बरामद हुए हैं। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा दिया घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली से वांछित चल रहा था तथा अभियुक्त पर लगभग ०६ अभियोग पंजीकृत है और इस पर रुपये १० हजार का इनाम भी घोषित है पुलिस ने बताया की इसके और आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम वकील उर्फ़ कद्दू पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला जैननगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया जिससे ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ सुपर स्पेंडर मोटर साईकिल, ०१ बछिया, ०२ छुरी नाजायज बरामद हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk