वैश्विक

Brain-eating amoeba: पाकिस्तानी व्यक्ति की मौत

Brain-eating amoeba: पाकिस्तान में अमीबा के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. कराची शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है. वहां के प्रशासन ने लोगों को इस अमीबा के प्रति एहतियात बरतने को कहा है. सिंध हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों से कहा कि वे स्विमिंग पूल में सतर्कता के साथ प्रवेश करें. जिस पूल का पानी क्लोरोनेटेड न हो, उस पूल में स्नान न करें. साथ ही जहां आपको पानी में नाक नीचे कर नहाना हो, वहां बेहद एहतियात के साथ नहाएं और देखें कि सब कुछ साफ-सुथरा है या नहीं.

यह अमीबा सीधे दिमाग में घुस जाता है और दिमाग को खाने लगता है. अगर मामला बिगड़ गया तो मरीज की मौत निश्चित है. इस अमीबा का नाम है नेगलेरिया फाउली. इसमें एक सप्ताह तक तेज बुखार होता है और अंगों की शिथिलता के बाद रोगी की मौत हो जाती है.

नेगलेरिया फाउलेरी झीलों, हॉट स्प्रिंग और खराब रख-रखाव वाले पूलों में पाया जाता है. यह एक कोशकीय जीव है जो नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सीधे मस्तिष्क को संक्रमित करने लगता है. दूषित जल से यह एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है. संक्रमण होने से पूरे मस्तिष्क में सूजन होने लगती है जिससे कोशिकाएं नष्ट होने लगती है. हालांकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता.

इसी साल जुलाई में केरल के अलाप्पुझा जिले में एक व्यक्ति की ब्रेन इटिंग अमीबा के संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. यह अमीबा एक आदमी से दूसरे आदमी में नहीं पहुंचता है. इसलिए पाकिस्तान से यहां आने का कोई सवाल नहीं. जहां दूषित जल हो वहां इसके पनपने का खतरा रहता है.

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक नेगलेरिया फाउलेरी अमीबा का जब संक्रमण होता है तो प्राइमरी अमोबिक मेनिंजोसिफलाइटिस (PAM) होता है. इसके लक्षण में बहुत तेज बुखार होता है. सिर दर्द इतना तेज होता है कि इसमें बहुत दर्द करता है. इसके साथ ही उल्टी और मतली भी होती है. ठंड इतनी ज्यादा लगती है कि शरीर में कंपकंपी होने लगती है. मेनीनजाइटिस में जो लक्षण होते हैं, वही इस बीमारी भी लक्षण दिखते हैं. दिमागी रूप से मरीज कंफ्यूज होने लगता है. गंभीर स्थिति में कोमा में पहुंच जाता है और अंत में रोगी की मृत्यु भी हो सकती है.

Memory Booster: याददाश्त शक्ति के लिए छोटे-छोटे No. 1 Powerful नुस्खे ?

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =