भारत विकास परिषद ने मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा तीज समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे अनेक प्रतिभागी महिलाओ ने हिस्सा लिया। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया तथा सचिव अनिल प्रकाश ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, सोनिया जैन, संस्थापक परमकीर्ति शरण आदि की मौजूदगी मे कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम के साथ हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय अग्रवल द्वारा सदन को तीज पर्व की शुभकामनाऐं दी। तीज महोत्सव के दौरान एक से बढकर नृत्य व लोकगीत की धूम रही। इस अवसर पर निर्णायक मंडल मे अनुराधा वर्मा, ब्यूटिशियन काव्या शर्मा, अभिलाषा कपूर के सम्ममुख 45 वर्ष से उपर व कम आयु वर्ग मे आयोजित तीज सुन्दरियों के चयन के लिए हरे परिधानो व सोलह श्रृंगार से सुसज्जित महिलाओ ने कैटवॉक किया गया। नये अन्दाज मे दादी पोती पोते का कैट वॉक किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा इस आयोजन के लिए दोनो शाखाओं के पदाधिकायि की प्रशंसा की गई। परमकीर्ति शरण द्वारा कार्यक्रम मे आए सभी अतिथियो के प्रति आभार प्रकट किया गया।
