Pakistan कटोरामैन को कोरोना: दो दिन पहले लगवाई थी दान में मिली चीनी वैक्सीन: इमरान खान कोरोना संक्रमित
पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी।
18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं।
इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान (Pakistan) ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय (Pakistan) ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।
Prime Minister Imran Khan was not fully vaccinated when he contracted the virus. He only got the 1st dose and merely 2 days ago which is too soon for ANY vaccine to become effective. Anti-bodies develop 2-3 weeks after 2nd dose of 2-dose COVID vaccines. #VaccinesWork
— Ministry of National Health Services, Pakistan (@nhsrcofficial) March 20, 2021

