फिल्मी चक्कर

धाकड़ छोरा की शब्बो- अभिनेत्री सुमन नेगी की आगामी शार्ट फिल्म नेताजी जल्दी ही रिलीज करने के लिए एडीटिंग पर

बुढ़ाना। बुढ़ाना ब्लाक के गांव कुरालसी में कई वर्ष पूर्व बनी फिल्म धाकड़ छोरा में शब्बो का रोल निभाने वाली धाकड़ अभिनेत्री सुमनघ् नेगी की आगामी शार्ट फिल्म नेताजी जल्दी ही रिलीज करने के लिए एडीटिंग पर लगा दी गई है।

इस फिल्म की शूटिंग बीती शुक्रवार के दिन नोएडा में पूरी हो गई थी। एक और बात इस फिल्म में जनपद मुजफ्फरनगर की मीडिया से ताल्लुक रखने वाले वसीम मंसूरी रियल लाइफ की तरह रील लाइफ में भी पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मायानगरी के नाम से चर्चित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का शहर कहा जाने वाला मुंबई अब शायद उत्तर प्रदेश के नोएडा सिटी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अंधकार में हो जाएगा। बताया जाता है कि सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने धाकड़ छोरा, धाकड़ छोरा- २, हद हो गई, यार बनेगा दूल्हा, ओ सनम थारे हो गए हम, हसीना, सुमन नेगी, दुल्हनिया, दिलरूबा, मेरी लाडो, जबरदस्त गड़बड़ घोटाला और गोरी तेरे गांव में आदि दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग कर मॉलीवुड में अपनी धमाकेदार दस्तक दी।

पिछली प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने यहाँ यूपी में इन फिल्मो को प्रोत्साहन दिया तो वहीं सीएम योगी ने नोएडा को फ़िल्म इंडस्ट्री विकसित करने का कार्य शुरू किया। शब्बो किरण प्रोडक्शन बैनर तले बन रही शॉर्ट फ़िल्म नेताजी व डॉक्टर की शूटिंग संयुक्त रूप से की जा रही हैं।

दोनो फिल्मों की शूटिंग मुज़फ्फरनगर, नोएडा और बागपत आदि जनपदों में की गई है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया तथा डायरेक्टर धर्मेश जेटली हैं। शॉर्ट फिल्म नेताजी में अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता अमित शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के पिता का किरदार रामबीर तोमर व मॉलीवुड में विलेन का बादशाह कहे जाने वाले भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने अपनी कला का जलवा बिखेरा है।

फ़िल्म नेताजी में पत्रकार की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने मीडिया को बताया कि नेताजी फ़िल्म में बेटियों के सम्मान को दर्शाया गया हैं। जो कि बेटी भी बेटो से कम नही होती है और फ़िल्म डॉक्टर में कोरोना काल मे किस तरीके से देश के नागरिकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा

 यह भी संदेश दिया गया है कि कोरोना घातक जैसी बीमारी से सावधान रहने की जरूरत हैं लेकिन डरने की कोई जरूरत नही है। दोनो ही फिल्मों में समाज को फ़िल्म के माध्यम से वे सन्देश देना चाहते हैं। जल्द ही दोनों फ़िल्में रिलीज की जाएगी और इनके बाद लगातार कई और फ़िल्मों की शूटिंग भी की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =