एसडी पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत पालीथीन मुक्त भारत अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पटेल नगर स्थित एस0 डी0 पब्लिक स्कूल में ‘‘स्वच्छ भारत पॉलीथीन मुक्त भारत’’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 8 के सभी विद्यार्थियों को नो वर्गों में विभाजित करके उन्हें विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया। इन सभी नो वर्गों के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के आस-पास के क्षेत्रा जैसे-एस0डी0 डिग्री भोपा रोड़, पटेल नगर, मुनीम कॉलोनी के क्षेत्रों को न केवल स्वयं सापफ किया अपितु घर-घर जाकर वहाँ रहने वालों, सड़कों पर उपस्थित आम जनता तथा अभिभावकों को भी सपफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने उन्हें हैंड बिल दिए जिसमें स्वच्छ भारत पर आधरित आवश्यक सूचना तथा नारे लिखे हुए थे। छोटे-छोटे बच्चों को इस प्रकार से सपफाई में जुटा देखकर कुछ व्यक्ति उसी समय उनका सहयोग करने लगे तथा उन्होंने बच्चों एवं विद्यालय के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे भी इसी प्रकार अपने आस-पास तथा जानने वालों को जगरूक करेंगे। बच्चों के साथ विद्यालय के सपफाई कर्मचारी भी उनकी सहायता कर रहे थे। विद्यालय को पूर्ण रूप से ‘‘पॉलीथीन मुक्त’’ विद्यालय बना दिया गया है। सभी शिक्षक तथा कर्मचारी वर्ग भी कपड़े या जूट के बने बैग का प्रयोग कर रहे हैं।
सफाई तथा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के ऑडिटोरियम में एक सभा का आयोजन किया गया। ईको क्लब के सचिव श्री शशिकांत शर्मा ने सभा का प्रारंभ करके सभी को सम्बोध्ति करते हुए कहा कि किसी भी आयोजन के पश्चात् प्लास्टिक से बने दोने, चम्मच, गिलास इध्र-उध्र पड़े दिखाई देते हैं जो ना केवल कचरा बढ़ाते है वरन वातावरण को प्रदूषित करते हैं।
हमें पुरानी सभ्यता को अपनाना होगा व पेड़ों के पत्तों से बने बर्तन उपयोग में लाने होंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक से ना केवल वातावरण में जहर घुल रहा है वरन जानवरों के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। उन्होंने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम आज से, अभी से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। स्वयं भी जिएंगे तथा अन्य जीवों को भी जीने देंगे। उनके साथ ईको क्लब की अध्यक्षा श्रीमती भारती सिंह भी उपस्थित रहीं।
इस जानकारी के आधर पर सभी विद्यार्थी घर जाकर अपने अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे और इस प्रकार से यह मुहिम दूर-दराज तक के सभी क्षेत्रों में पैफल जायेगा। सभा के अंत में प्रधनाचार्या श्रीमती चंचल सक्सैना ने विद्यार्थियों के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी अन्य को कोई भी कार्य बताने से पहले हमें पहले स्वयं उस कार्य को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी स्वयं सापफ-सपफाई का ध्यान रखेंगे तथा अपने अभिभावकों को प्रेरित करेंगे तो निःसन्देह यह अभियान तथा कार्य पूर्ण रूप से सपफल होकर अन्य सभी के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
विद्यालय की मिडिल विंग की इंचार्ज श्रीमती गीता मित्तल ने अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारी वर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कार्यक्रम को सपफल बनाने के लिए ध्न्यवाद दिया। इस अवसर पर श्रीमती नूपुर गोयल, ईको क्लब इंचार्ज श्रीमती ईरा तायल के साथ-साथ अन्य सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहें।
