कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर सौंपा ज्ञापन, सरकार को बताया मुनाफाखोर
मुजफ्फरनगर में कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी हैं।
जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है।
कमेटी @INCIndia ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर सौंपा ज्ञापन, @HMOIndia को बताया मुनाफाखोर.केंद्र सरकार को इस्तीफा देना चाहिए- @DccTyagi जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस कमेटी मुज़फ्फरनगर @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarPradesh pic.twitter.com/ztddSIx4ZZ
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 29, 2020
इस मामले में जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल एक ही दाम के हो गए हैं जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब ऐसे में सरकार को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर मांगे जल्दी पूरी नही होती तो कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतरकर आन्दोलन करेगी।
बता दें कि ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, अध्यक्ष जुनेैद रऊफ, गुफरान काजमी, ममनून अंसारी, सतीश शर्मा सेवादल जिलाध्यक्ष, विनोद धीमान,महेश चंद्र, हर्षवर्धन त्यागी सलीम कुरेशी, सगीर मलिक, मेहराज जहां विनोद चौहान शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, निर्मला देवी,यामीन फैयाज सलमानी, रिजवान अहमद मोहम्मद यूनुस, डॉ मोहसिन पुंडीर, काजी सुल्तान मुशीर, प्रहलाद शर्मा,जगदीश अरोरा कॉंग्रेस सेवादल दर्जनों कोंग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.