Khatauli News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Khatauli News: ट्रेन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक व्यक्ति की एक व्यक्ति की नई आबादी और जत कालोनी वाले रास्ते पर रेलवे लाईन पर टेªन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
नागरिको की सूचना पर खतौली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। खतौली पुलिस ने मामला जीआरपी क्षेत्र से जुडा होने पर थाना जीआरपी को इस हादसे की सूचना दी। मामला संज्ञान मे आते ही रेलवे फाटक के समीप पहुुची थाना जीआरपी पुलिस ने वहंा
मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराना चाहा तो मृतक की पहचान खतौली के शेखपुरा निवासी करीब 17 वर्षीय शाकिब पुत्र रहीसुददीन के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलख्ते परिजन तथा पडौसी मौके पर पहंुच गए। थाना जीआरपी पुलिस ने परिजनो की मौजूगदी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

