Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समर्पित युवा समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया

मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति के सदस्यों ने स्टेशन पर दरिद्र नारायण की सेवा की।श्री महाकाल लंगर सेवा द्वारा विगत १ वर्ष से निर्बाध रूप से चल रही लंगर सेवा मैं आज समर्पित युवा समिति के सदस्य सेवा के लिए पहुंचे समिति के सदस्यों द्वारा शिष्टाचार आदर एवं सम्मान के साथ लंगर में आए लोगों को भोजन कराया प्रेम पूर्वक भोजन पाकर भोजन करने वाले बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए

जैसा की विधित ही है कि विगत १ वर्ष से श्री महाकाल मंदिर सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज की सेवा समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा की गई

महाकाल लंगर सेवा के अध्यक्ष महेश बाठला ने बताया कि पिछले वर्ष लॉकडाउन लगने के बाद २८ मई २०२० से यह सेवा प्रतिदिन की जाती है

जिसमें लगभग ढाई सौ से ३०० लोग सम्मान सहित भोजन करते हैं आज की सेवा में समर्पित परिवार से मेघ बाठला, सोनिया लूथरा, राखी ग्रोवर, शालू आनंद, सुनीता ढींगरा, मेघा पटपटिया, स्नेहा बक्शी, मोनिका सिंगल, पारुल कुमार, मनी पटपटिया, अंशु भाटिया, विकास बिंदल, अतुल आनंद, अक्षत जिंदल, कार्तिक कपिल, गौरव नारंग आदि ने योगदान दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − four =