Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस0 डी0 कालेज में बी0 फार्मा तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में बी0 फार्मा तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमेंं यमन टॉपर रहे।

श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टॉपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया जाएगा। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने आन्तरिक व वाह्य परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर छात्रों को प्रोन्नत करके घोषित किया।

बी0फार्मा तृतीय वर्ष के यमन ने 83.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे वही महिमा ने 81.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं विशुपाल ने 81.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी। इस परीक्षाफल में द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए छात्रों के प्राप्तांकों में बहुत मामूली अन्तर रहा।

निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी की गाइड़लाइन का अनुसरण करते हुए इस साल सभी छात्रों ने घर पर रहकर ही अघ्ययन किया और आन्तरिक परिक्षायें भी ऑनलाइन सम्पन्न कराई गई थी जिसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को प्रोन्नत कर परिणाम घोषित किया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार छात्रों को अब नए सत्र के लिए भी घर पर रहकर ही ऑनलाइन कक्षाओं के द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाएगा। अपने परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओ ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षको से आशिर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियां को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षको ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओ के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया।

इस अवसर पर डॉ0 क्षितिज अग्रवाल, डॉ0 वैशाली सिंह, विमल कुमार भारती, सौरव घोष, हरेन्द्र, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लावी गौतम, राबिया, चारू भारती, सुबोध कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल, सना, विकास कुमार, राहुल, अमित, अंकित, आदि ने छात्रो को अपने संदेशो द्वारा हार्दिक बधाईयां दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + three =