चैकिंग प्वाइंट्स पर तैनात थाना पुलिस बल को डयूटी करने हेतु निर्देशित किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों(थाना क्षेत्र नई मण्डी, सिखेडा आदि) का भ्रमण किया गया। चैकिंग पवाईंटस पर तैनात थाना पुलिस बल को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बिना अनावश्यक कार्य के घुमने वाले व्यक्तियों – पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल,सब्जी,दूध,मेडिकल,एम्बूलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया
जिससे जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं (प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता) को भी चौक किया गया
सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने, मास्क लगाने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोनेध्सेनिटाईज करने हेतु निर्देशित किया गया।
