Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने की सभासदों के साथ बैठक,सभासदों ने 3 दिन पूरा लॉक डाउन रखने के प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जेo ने आज नगर के सभासदों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर उनके सुझाव लिए जिसमे रविवार को लगने वाले लॉक डाउन पर उनकी राय जानी, जिस पर सभासदों ने हफ्ते में तीन दिन पूरा लॉक डाउन लगाने की सलाह दी है |

डीएम ने उनसे वार्ड में आने वाले लोगों की पूरी जानकारी प्रशासन को देने के लिए कहा है |जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत उसके संक्रमण को रोकने के सम्बन्ध में आज जिला पंचायत सभागार में सभासदों व अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करते हुए कहा कि सभासद ऐसे लोगो की सूचना दे जो बाहर जनपदों से आये है

या चुपचाप आकर घरों में रह रहे है। उन्होने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण बढा है जो कि घातक है। हम सभी को इस भयावह स्थिति की ओर ध्यान देना होगा। उन्होने कहा कि सभासद अपने अपने वार्ड में अपील करे कि अनावश्यक रूप से नागरिक घर से बाहर न निकले। बाहर जाने से बचा जाये और माॅस्क, गमछे आदि का प्रयोग करें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जुकाम, खांसी बुखार आदि होने पर इसे छुपाये नही तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करे। सभासद भी अपने अपने वार्ड में स्थित क्लीनिक व मेडिकल स्टोर से सम्पर्क रखें। उन्होने कहा कि हमें इस कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने पडेगे।

उन्होने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को पूर्णतया लाॅकडाउन, मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार व दुकानों को सैनेटाईज किये जाने के लिए बन्द किया जा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि अगर भविष्य में जिस क्षेत्र में अधिक संक्रमण के केस आयेगे तो उस क्षेत्र में उचित कदम उठाने पडेंगे।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमित के परिजन काॅन्टेक्ट चेन के विषय में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। बैठक में सभासदों द्वारा जनपद में 3 दिन सम्पूर्ण लाॅकडाउन रखने की भी मांग रखी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण चोपडा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी व सभासद उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eleven =