Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसे में एक युवक की मौत:नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। सड़क में बने गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जिम्मेदार ठहराते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी बालेन्द्र व जितेन्द्र बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव जा रहे थे। शामली रोड बाइपास पर काली नदी के पुल के समीप सड़क में बने गड्ढे में उनकी बाइक गिर गयी।

गड्ढे में बाइक गिरते ही अनियंत्रित होकर सडक के बीच बने डिवाइडर से टकरा गयी और दोनों सडक पर गिरने से गंभीर घायल हो गए। हादसे में जितेन्द्र की मौत हो गयी। बालेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। इस संबंध में घायल के भाई हरेन्द्र ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सड़क पर बने गड्ढे की वजह से जितेन्द्र की मौत हुई और उसका भाई घायल हुआ।

आरोप लगाया है कि सड़क के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे अथॉरिटी की है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी की लापरवाही से हादसा हुआ और एक की जान चली गयी।

पुलिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार को दिन में भी गड्ढे की वजह से एक युवक को रोड रोलर ने कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गयी। शहर कोतवाल अनिल कपरवान का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =