Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्लॉक के गांव लोई के दर्जनों लोगों ने थाना प्रभारी को भावभीनी बिदाई दी

बुढ़ाना। ब्लॉक के गांव लोई के दर्जनों लोगों ने प्रधान पद के उम्मीदवार मोन्नर उर्फ मारुफ के नेतृत्व में आज शनिवार की दोपहर में थाना फुगाना में पहुंचकर यहां पर काफी दिनों से तैनात थाना प्रभारी देशराज सिंह का तबादला इसी पद पर थाना पुरकाजी में होने पर उनको भावभीनी बिदाई दी और नये थानेदार यशवीर सिंह का फूल मालाओं से जोरदार तरीके से स्वागत किया।

बताया जाता है कि यशवीर सिंह मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के वाचक के पद पर मुजफ्फरनगर में तैनात थे।

अब उनको फुगाना थाने का नया थानेदार बनाया गया है। पूर्व थानेदार देशराज सिंह को विदाई और नये थानेदार यशवीर सिंह का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से फुगाना थाने में ही तैनात सब इंस्पेक्टर रईस पाल सिंह, लोई गांव के प्रमुख समाजसेवी इकराम कुरैशी, मौहम्मद इरफान, मौहम्मद शमशाद, शिवकुमार शर्मा, मौहम्मद सलमान, मौहम्मद तसलीम और मौहम्मद जफर आदि ग्रामीण और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि फुगाना थाना में तैनात रहे देशराज सिंह एक कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे। पुलिस स्टाफ भी उनके आचरण की तारीफ करते नहीं थकता है।

फुगाना थाना क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को पूरी तरह से सराहा है और कहा है कि इस तरह के अफसर बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा।

मोन्नर उर्फ मारुफ प्रधान ने कहा कि यहां पर जो नये थानेदार यशवीर सिंह आये हैं उनका भी एसओ देशराज सिंह की तरह सहयोग किया जायेगा। बताया जाता है कि देशराज सिंह के तबादले से कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण भावुक दिखे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 13 =