Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुर्गा व्यवसायी की हत्या का खुलासाः आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। फुगाना के गांव जोगियाखेडा में 17 जनवरी को हुई मुर्गा व्यवसायी की हत्या उसी के साझीदारों ने की थी। पुलिस ने हत्या में लिप्त तीन आरोपियों को मुठभेड मे तीन तमंचो ंव कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।

गौरतलब है कि विगत 17 जनवरी को फुगाना के गांव जोगियाखेडा निवासी मुर्गा व्यवसायी राफे खां पुत्र दोस्त मौहम्मद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में फुगाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था फुगाना थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आज एक सूचना के आधार पर मुठभेड में तीन लोगों को गिरफ्तार  किया।

पकडे गये आरोपियों में जोगियाखेडा निवासी दिलशाद पुत्र इकबाल व अकरम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम जौला व मेहताब पुत्र इस्फकाक निवासी ग्राम जौला बुढाना शिमल है। पुलिस पूछताछ में पकड गये आरोपियों ने बताया कि दिलशाद व मेहताब मुर्गी के कारोबार में राफे खां के साझीदार थे। राफेखां हरियाणा से मुर्गी के बच्चे व दाना लाकर जनपद मे बेचता था

इस कारोबार में दिलशाद व मेहताब को बीस लाख रूपये का घाटा हुआ था। राफे खां उन दोनों पर घाटे की रकम देने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उन्होंने अकरम के साथ मिलकर राफे खां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम का पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश गौतम, उपनिरीक्षक जितेंद्र पंवार, का. कपिल कुमार, का. ललित कुमार, मौ. इस्फाक आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =