Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जेसीबी मशीन तथा नाला टीम के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी

मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क कि दोनों साइड निर्मित बड़े नालों पर ३ दिन से निरंतर जेसीबी मशीन तथा नाला टीम के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी है। आज सभासद मोहम्मद आबिद अली के वार्ड में अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर तली झाड़ नाला सफाई अभियान चलाया गया।

नाला टीम के द्वारा पुलियाओ की सफाई के साथ-साथ नालो पर स्लैब एवं जाल को हटाते हुए जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। इसके अलावा वार्ड संख्या २६ मोहल्ला जनकपुरी में सभासद ओम सिंह के वार्ड में रोबोट मशीन के माध्यम से नाला सफाई अभियान जारी रहा।

साथ ही वार्ड संख्या २४ विकास गुप्ता सभासद के वार्ड क्षेत्र मोहल्ला जैन मिलन में मैनुअली नाला टीम के माध्यम से तली झाड़ सफाई अभियान जारी रहा। इसके अलावा वार्ड संख्या ६ गयूर अली माननीय सभासद तथा वार्ड संख्या ५० अब्दुल सत्तार सभासदगण के वार्ड क्षेत्र खादरवाला एवं खालापार में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।

मोहल्ला महमूद नगर एवं जनकपुरी में पानी की समस्या का निराकरण जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कराया गया। अभियान में सभासदगण ओम सिंह, विकास गुप्ता एवं मोहम्मद आबिद अली तथा मोहम्मद वाजिद माननीय सभासदपति द्वारा भी स्थल पर मौजूद रहते हुए सहयोग प्रदान किया गया

विभागीय स्तर पर डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सुनील कुमार जलकल अभियंता, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, विकास कुमार लिपिक जलकल विभाग तथा अवनीश कुमार द्वारा स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =