28 को होगा रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में दिनांक 28-11-2018 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें ग्लोबल ग्रीन बॉयो0 प्लानटेक टेक्न0प्रा0 लि0, एस0एस0सी0आई0(एस0आई0एस0), युवा शक्ति फाउन्डेषन आदि नियोजकों द्वारा लगभग 666 पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0 आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्निकल असिस्टेंट, काउन्सलर, आफिस ब्वॉय, सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर (शारीरिक रूप से स्वस्थ, लम्बाई 170 सेमी0 अनिवार्य) आदि पदों के लिए साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई0डी0 द्वारा विस्तृत जानकारी प्राप्त करे तथा अपना आवेदन ऑनलाइन कर मेले में शामिल हो। जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला की आई डी 1439 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई0डी0 खोलकर “आवेदित नौकरियां” पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की “विज्ञापित रिक्तियों” को देखे इसके पश्चात“आवेदन करे” पर क्लिक करे तत्पष्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । उक्त दिनांक 28-11-2018 को अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र एवं प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, फोटो, तीन रिज्यूम और सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड सहित साक्षात्कार हेतु प्रातः 10ः00 बजे राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में उपस्थित हो। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
