खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में गुस्साए नागरिकों ने लगाया बैनर-भाजपा नेताओं का मौहल्ले में आना सख्त मना है..!
मुजफ्फरनगर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है,वैसे -वैसे जहाँ राजनीतिक पार्टियां छोटी छोटी बातों पर अपनी रोटियां सेककर वोटरों को लुभाने में जुट गई। अब राजनीतिक पार्टियां ही नही बल्कि आम आदमी भी अपनी समस्याओं को लेकर अब आंदोलन पर उतर आए है,इसी का एक नजारा मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मौहल्ले में उस समय देखने में आया ,जब वहां बीजेपी के बहिष्कार के बैनर टांग दिए गए और इन बैनरों पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इस मौहल्ले में बीजेपी वालो का आना सख्त मना है,इस मौहल्ले में टांगे गए इन बैनरों से जहाँ मुजफ्फरनगर की राजनीतिक पार्टियों में हलचल मच गई है,तो वही बीजेपी के सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल इस सब को नोटंकी बता रहे है।
दरअसल मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मौहल्ले जनकपुरी में मौहल्लेवासियो द्वारा शासन प्रशासन के विरोध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया,इस मीटिंग में बैनर भी लगाए गए थे, जिसमें लिखा था कि इस मौहल्ले में बीजेपी नेताओं का आना सख्त मना है और बीजेपी का बहिष्कार द्यइस मीटिंग के बारे में जब मौहल्लेवासियो से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा इस मौहल्ले के 44 घरों को सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का नोटिस दिया गया है,मौहल्लेवासियो का आरोप है,कि वह लम्बे समय से इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे है और उनके पास अपनी अपनी जमीन का बैनामा भी है,यहाँ तक कि वह हर महीने सरकार को बिजली का बिल समेत हाउस टैक्स,वाटर टैक्स भी देते है,बीजेपी के बहिष्कार के बारे में इन लोगो का आरोप है कि वह बीजेपी के सांसद-विधायक से भी कई बार मिल चुके है,लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी जिसको लेकर इन लोगो को आज बीजेपी के बहिष्कार के बैनर लगाने पड़े है द्य मौहल्ले निवासियों ने बताया कि हमारी आज यहां इकठ्ठा होने की वजह ये है कि लगभग दो माह पहले वर्तमान सरकार द्वारा भी हमे नोटिस दिए गए कि आपका जो मकान है वो अवैध भूमि पर बना हुआ है। जबकि 30-35 साल से हम यहां रह रहे है और यहां सबके पास रजिस्टर्ड बैनामे भी है। सब लगभग 25-30 साल से नगरपालिका को टेक्स भी दे रहे है, जिसकी नकल भी है। पटवारी ने भी चौहद्दी प्रमाणपत्र कि जमीन साफ सुथरी है या नहीं है,दे रखे है। उसके बावजूद भी कुछ लोगो से मिलकर पटवारी और नगरपालिका वालो ने मिलकर जिन्होंने वास्तव में अवैध कब्जा कर रक्खा है। उनकी संपत्ति को बचाने के लिए यहां गरीब लोगो को फर्जी नोटिस दे दिए है। हमारी मांग ये है कि इस बस्ती की पूरी पैमाइश की जाये और अगर वास्तव में हमारा मकान अवैध मकान है और सरकारी जमीन पर है, तो हमे उसे गिराने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हमे चाहिए स्पष्टीकरण और इस पूरी कालोनी की खसरा खतौनी और पैमाइश होनी चाहिए उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिसकी सरकार है, वो हमारा राजा है, वो जो चाहता है वही स्टाफ करेगा हम बीजेपी के चाहे वो विधायक हो, सांसद हो और जिलाध्यक्ष हो, सबके पास चले गए लेकिन हमे कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया और ना ही किसी प्रकार की कोई मदद की गई। अब हमने ये फैसला लिया है कि किसी भी पार्टी को हम समर्थन नहीं करेंगे चाहे हमारे प्राण चले जाये। हम राज्य सरकार का विरोध करेंगे क्योकि जो वो कह रहे है वो ही नीचे कर्मचारी कर रहा है। जो राजा कहेगा ,मंत्री वो ही करेगा ,सारा मामला सरकार का है। ये सभी समाज के लोगो पर नोटिस है, लगभग 42 को नोटिस है और 25-30 को और आने वाला है। इस मामले में बीजेपी के सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के जनकपुरी क्षेत्र में मुझे आप लोगो से ही जानकारी मिली है कि कुछ लोगो ने पोस्टर लगाए हुए है। विषय ये है कि नगरपालिका के द्वारा कुछ लोगो को नोटिस जारी किये है कि उन्होंने अवैध कब्जे किये हुए है। नगरपालिका में चेयरमैन भी हमारी पार्टी की नहीं है, दूसरी पार्टी की है, निश्चित रूप से भेजे गए होंगे। उन लोगो से मैंने बातचीत की, कल उनका कहना था कि हम लोग 25-30 साल से यहां रह रहे है। हमारे मुख्यमंत्री के भी निर्देश है कि जो लोग पुराने काबिज है और ऐसे मकान के है। जो हाउस टेक्स देकर रह रहे है, उन लोगो की बेदखली नहीं कराई जाएगी। केवल भूमाफियाओ को बेदखली के आदेश मुख्यमंत्री के है। इस संबंध में मैंने सिटी मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी से बात की है। बातचीत कर उन लोगो के नोटिस हम लोग वापस कराएंगे। ये हमारे अपने लोग है, कुछ लोगो ने गुमराह करके भड़काने का काम किया है। किसी ने भड़काया होगा ,अभी चुनाव बहुत दूर है और ये कोई नौटंकी करने से या बहिष्कार करने से या दो-चार लोगो के भड़काने से समस्या हल नहीं होती। समस्या बैठ कर बातचीत करने से ही हल होगी जो केवल हमारे माध्यम से ही हो सकती है। जो उकसाने का काम कर रहे है उनके माध्यम से समस्या हल नहीं हो सकती। हमारे अपने लोग है, समस्या का समाधान हो जायेगा। इस पुरे प्रकरण में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि ये एक प्रक्रिया है, अगर कोई भी संस्था ये कहती है कि जमीन पर कब्जा कर रक्खा है और कोर्ट के द्वारा ईपी एक्ट में नोटिस दिया जाता है और हमेशा समय दिया जाता है कि आदमी आये और अपना पक्ष रक्खे, ये कोर्ट के अंदर की एक प्रक्रिया है। वो हर नोटिस के अंदर समय होता है समय बढ़ाने के लिए भी एप्लिकेशन दी जाती है और जो भी नियमानुसार कार्यवाही होती है, की जाती हैं।

दरोगा ने दिखाई दबंगई, हवालात में किया युवक पर पूरी रात अत्याचार
जानसठ। थाने में तैनात दरोगा जानसठ कस्बा इंचार्ज पर गाली-गलौच व मारपीट और पीड़ित को अवैध हिरासत में रखने का गंभीर आरोप लगाकर पीड़ित युवक बलराज पुत्र हरफूल सिंह निवासी जानसठ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत कर दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें पीड़ित ने शिकायत की है कि जानसठ कस्बा इंचार्ज ने पीड़ित को ही हवालात में रात के समय बंद कर दिया और पीड़ित की तबीयत अचानक खराब हो गई और सीने में तेज दर्द हो गया, तो पीड़ित को रात के करीब 11.30 बजे सरकारी अस्पताल जानसठ में लाया गया, जिसकी एंट्री सरकारी रजिस्टर में दर्ज करा दी गई और दवाई दिलवा कर उसके बावजूद पीड़ित को हवालात में मारपीट कर बंद कर दिया गया। पीड़ित की किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई और उल्टा पीड़ित का ही धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया गया, जिसकी जमानत एसडीएम जानसठ द्वारा की गई। पीड़ित बलराज ने बताया की वह कस्बे में ही मैडिकल स्टोर का कार्य करता है और कस्बा इंचार्ज की दबंगई से वह तंग आ चुका है और कस्बा इंचार्ज बार-बार उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है तथा पिटाई भी की, जिससे पीड़ित युवक की आंख पर चोट आ गई। पीड़ित ने शासन द्वारा एवं आला अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच करने के उपरांत आरोपी दरोगा के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला1 12 |
मुजफ्फरनगर। प्रकाश पर्व के उपलक्ष मे नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमे अनेक श्रद्धालूओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। गुरूनानक देव के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के उपलक्ष मे नगर के विभिन्न मार्गो व बाजारों मे नगर कीर्तन निकाला गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव कार्तिक पुर्णिमा प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान मे गांधी कालोनी स्थित गुरूद्वारे से आज सुबह नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन मे अनेक श्रृधालू महिला पुरूष व बच्चे शामिल रहे जो संकीर्तन करते चल रहे थे। नगर कीर्तन गांधी कालोनी गुरूद्वारे से शुरू होकर गांधी कालोनी पुल,बचन सिह चौराहा, पुराना भोपा बस स्टैण्ड,अंसारी रोड,चन्द्रा टाकीज का चौराहा, बकरा मार्किट, सर्राफा बाजार, भगत सिह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, टाउन हॉल रोड, भोपा पुल आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः गांधी कालोनी गुरूद्वारे पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। नगर कीर्तन के दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स.सुखदर्शन बेदी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश खुराना, भाजपा नेता विजय शुक्ला, राजकुमार कालरा, युवा भाजपा नेता रोहित खुराना आदि को श्री गुरू सिह सभा द्वारा बतौर अतिथि पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री गुरू सिह सभा गांधी कालोनी के प्रधान स.सुखदर्शन सिह बेदी, महासचिव हनी सेखो,स.अमरजीत सिह सिडाना, चन्नी बेदी, स.बाबू छाबडा, स.नरेन्द्र सिंह, जत्थेदार स.उत्तम सिह,विक्की सरदार, आदि पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या मे श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण2 12 |
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने शिव चौक व भगत सिह रोड के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारो मे हडकम्प मचा रहा। आला अधिकारियो के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर नगर की हृदय स्थली शिव चौक,भगत सिह रोड, तुलसी पार्क एवं गोल मार्किट आदि विभिन्न बाजारो मे गश्त कर अतिक्रमण हटवाया। उल्लेखनीय है कि शिव चौक,भगत सिह रोड व गोल मार्किट आदि विभिन्न बाजारो मे कुछ दुकानदारो द्वारा अपनी दुकानो से काफी आगे तक सामान रख रखा है। वहीं पटरी व्यापारियो के उक्त दुकानो के आगे बैठ जाने से अतिक्रमण होता है तथा वाहनो के साथ ही नही बल्कि पैदल चलने वालो को भी काफी परेशानी होती है। शहर को जाम के झाम से मुक्त कराने व अतिक्रमण के खिलाफ छेडी गई मुहिम के तहत आला अधिकारियो के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर कई स्थानो से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ छुटभैया व्यापारी नेताओ ने विरोध का प्रयास भी किया। लेकिन अधिकारियो की सख्ती के आगे उनकी एक नही चली। जिसके चलते उन्होने चुपचाप खिसक लेने मे ही अपनी भलाई समझी।

जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन3 9 |
मुज़फ्फरनगर। आज यातायात माह के अंतर्गत एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राजकीय जिला पुस्तकालय में लगाया गया जिसकी अध्यक्षता राजकुमार अग्रवाल व सचिव का कार्यभार श्री अचिन बंसल द्वारा संभाला गया इस प्रोग्राम के चेयरमैन राजेश कुमार सिंह टीएसआई एवं डॉ ओमवीर सिंह ने इस प्रोग्राम यातायात माह नवंबर २०१८ के अंतर्गत हर वर्ष की भांति विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया,इस प्रोग्राम में अतिथि मुक्त मुख्य रूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह रहे तथा अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह व बी बी चौरसिया पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, रामभवन चौरसिया पुलिस अधीक्षक क्राइम,बी पी अग्रवाल एआरएम,राजेश कुमार सिंह डॉ ओमवीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य तो वही यातायात माह में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सागण डॉ दीपक गोयल, डॉ वासु तायल, डॉ सपना गर्ग,डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ आर के गुप्ता, अशोक सिंघल ने करीब इस शिविर में २०० मरीजों की जांच की गई। मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह अपने भाषण में बोल रहे थे कि भारत विकास परिषद विवेक शाखा इस कार्यक्रम को पिछले १० वर्षों से सुचारू रूप से चला रही है इससे जनपद का गौरव बढ़ा है तो वहीं एसएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट/ सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करे, यातायात संकेत अनुसार वाहन चलाये, अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करे, संकेत होने पर जेब्रा लाइन के पीछे ही गाड़ी रोके, एकल दिशा मार्ग का पालन करे, दाहिने या बाये जाने वालो के लिये लेन छोड़े, एम्बुलेंस के लिये रास्ता छोड़े अपने घर अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने का स्थान अतिक्रमणमुक्त रखे, बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाये, शराब पीकर वाहन न चलाये। वाहन चलाते समय सीटबेल्ट/ हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे, वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, सदैव अपनी लाइन में रहिये पहले से बनी कतार में रहिये अपनी अलग कतार न बनाये, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाये, यातायात नियमो का पालन करते हुए स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक बने ओर अपने परिजनों रिश्तेदारों व मित्रो को भी जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करे। एस पी सिटी ओमवीर सिंह ने अपने भाषण में कहा कि परिषद द्वारा यातायात संबंधी नियमों की जानकारी सभी आगंतुकों को दी गई तथा समाज में यातायात के लिए सुचारू रूप से मार्ग दर्शक बने रहे । तो वहीं परिषद द्वारा यातायात के चिन्ह आदि लगाकर समाज को संदेश दिया दिया है। तो वहीं परिषद द्वारा सभी अतिथियों को माला पटको तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा समस्त सदस्यों को भी माला पटके स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तो वही सिविल लाइन थाना प्रभारी डी के त्यागी,महिला थानाप्रभारी मीनाक्षी शर्मा,समाज सेवी नादिर राना, श्रीमती सरोज बाला प्रभारी राजकीय जिला पुस्तकालय,निधीष गर्ग,तथा पुलिस यातायात विभाग के सभी अधीनस्थ अधिकारियों को भारत विकास परिषद के सुधीर कुमार गर्ग सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा धन्यवाद भी प्रेषित किया।

पुलिस मुठभेड में तीन शातिर गिरफ्तार4 |
बुढाना। योगी सरकार मे पुलिस का इकबाल बुलन्द होने के साथ ही भय मुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना हो रही है। प्रदेश के साथ-साथ जनपद मे भी पुलिस व बदमाशो के बीच हुई आमने सामने की मुठभेड मे कई बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसीखुर्द के जंगल मे पुलिस व बदमाशो के बीच हुई आमने सामने की मुठभेड मे बुढाना कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से एक बाईक, 2 तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकडे गए आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है …

हादसे में महिला की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के परिजनों की कार देर रात्रि ट्रक की टक्कर लगने से पलट गयी जिसमें भाजपा नेता की मां की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उनके भाई सहित कई लोग घायल हो गये। घटना के चलते भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार कस्बा भोकरहेडी निवासी और हाल ही में नवगठित युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजीव धर्मसोत निवासी मौहल्ला लाकुपुरा उत्तरी बंजारा बस्ती के बडे भाई सतीश कुमार पुत्र चंद्रपाल बंजारा अपनी माता मीतो देवी, साले दल्लीराम और भाई के ससुर देब्बू सिंह निवासी विजय कालोनी जिला पीलीभीत के साथ बीती रात्रि भोकरहेडी से लखीमपुर खीरी अपने ससुर के निधन पर शोक में शामिल होने के लिए स्कार्पियो से जा रहे थे। देर रात्रि लगभग ग्यारह बजे मलानी क्षेत्र के भीरा थानान्तर्गत अज्ञात ट्रक द्वारा साइड मार दिये जाने से स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। दुर्घटना में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की माता श्रीमती मीतो देवी 60 वर्ष की दुखद मौत हो गयी तथा सतीश कुमार, दल्लीराम, देब्बू सिंह और ड्राइवर सतीश गिरधरपुरी घायल हो गये। सभी घायल खतरे से बाहर बताये गये है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. वीरपाल निर्वाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल वालिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार आदि ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया।

कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन
मूजफ्फरनगर। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्टस कम्पलैक्स, नोएडा में आल इण्डिया ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे की देखरेख में नेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से लगभग 1500 खिलाडियों ने भाग लिया। इसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल, मुजफ्फरनगर के तीन खिलाडियों नेभाग लिया। जिसमें रेयांश रघुवंशी कक्षा सात ने एक सिल्वर व एक ब्रांज, हिमांशी धीमान कक्षा पांच ने दो ब्रांज व धु्रव कुडियाल कक्षा आठ ने प्रतियोगिता प्रमाण पत्र हासिल किया। विद्यालय की कराटे कोच विनीता शर्मा की संस्था संजीवनी स्कूल ऑफ कराअै के अन्य खिलाडियों भव्यायादव ने दो गोल्ड, रूबी ने एक ब्रांज, श्रद्धा नामदेव ने एक गोल्ड व एक सिल्वर, प्रसन्न धीमान ने एक सिल्वर व एक ब्रांज तथा सात्विक ने प्रतियोगिता प्रमाण पत्र हासिल किया। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डा. पीयूष गुप्ता ने खिलाडियों व कोच को बधाई दी तथा भविष्य के लिए उनको प्रोत्साहित किया।

स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान
बुढ़ाना। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा- २०१८ के तहत नगर पंचायत बुढ़ाना परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को अपने वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु प्रतिस्पर्धा के मानक बताए गए। स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर कस्बे के नागरिकों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि विधायक उमेश मालिक, उपजिलाधिकारी नितिन गौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वच्छ भारत अभियान बलजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बाला त्यागी, अधिशासी अधिकारी ओमगिरी और सभी नगर पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यशाला के बाद विधायक सहित सभी अधिकारी और नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसील मुख्यालय में मौजूद कस्बे के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं की रैली को एसएसपी सुधीर कुमार, विधायक उमेश मलिक, उपजिलाधिकारी नितिन गौर आदि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वच्छता भारत अभियान का संदेश देने वाली यह रैली तहसील परिसर से आरंभ होकर कांधला रोड, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पैठ बाजार से होती हुई सीएचसी पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा किया गया।

मोबाइल की दुकान में चोरी8 5 |
शाहपुर। चोरो ने मोबाईल की दुकान मे चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने कस्बे के मौहल्ला सैनियान स्थित मोबाईल की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। रोजाना की भांति आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी चतर सैन सैनी ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।

वैश्य समाज उत्तर प्रदेश का जिले में हुआ वृहद विस्तार
मुजफ्फरनगर। नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) के संयोजन में संचालित संस्था वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का विस्तार किया गया व सभी विधानसभाओं की घोषणा की गई। जिला महामंत्री पवन सिंघल ने सहारनपुर मण्डल नेतृत्व अध्यक्ष दीपक राज सिंघल जी व महामंत्री राजकिशोर गुप्ता की संस्तुति पर निम्न घोषणायें की। जिला इकाई में हर्ष गोयल व डॉ0 अनिल गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, हरीश गुप्ता, नितिन जैन व नवनीत गुप्ता को जिला मंत्री, मयंक गोयल, अंकित तायल, शलभ गर्ग को जिला मंत्री, अतिन सिंघल जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंघल, अंशुल जैन, मनीष बिन्दल, गौरव जिन्दल जिला संगठन मंत्री बने। सदर विधानसभा अध्यक्ष कशिश गोयल, महामंत्री निखिल कुच्छल व कोषाध्यक्ष शुभम तायल बने। पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष निर्दोष जैन, महामंत्री कपिल मित्तल, कोषाध्यक्ष संजीव गोयल बने। मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष शिवम राजवंशी, महामंत्री अक्षय गर्ग व कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता बने। खतौली विधानसभा अध्यक्ष रोहित मित्तल, महामंत्री अरविन्द सिंघल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल बने। चरथावल विधानसभा अध्यक्ष राजेश गोयल को मनोनीत किया गया। बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अमरीश गोयल, महामंत्री अजय संगल व कोषाध्यक्ष नीरज गोयल को बनाया गया। सदर, पुरकाजी, मीरापुर विधानसभा की पूरी टीम तैयार की गई व बाकी इसी सप्ताह पूर्ण हो जायेगी। सभी विधानसभा में बाजारों की भी इकाईयाँ बनाई गई। ये सभी सूचियाँ आज लखनऊ मंत्री जी के कार्यालय पर भेज दी गई हैं। जिला महामंत्री पवन सिंघल ने बताया कि सैंकडों साथियों के साथ आज जनपद की ये घोषणायें जारी की गई हैं जिन्हें संगठन बधाई व भविष्य की जिम्मेदारियाँ प्रेषित करता है। सभी विधानसभा की सूची विधानसभानुसार जारी की जायेंगी। उन्होंनें बताया कि सभी विधानसभा में जनपद के पदाधिकारियों ने भ्रमण कर ये सशक्त टीम का गठन किया है।

सरकार को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की टाउन हाल में आयोजित बैठक में भाजपा सरकार को अति पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग को वोटों के रूप में इस्तेमाल कर अपना उल्लू सीधा कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम भाजपा को आगामी चुनाव में भुगतना होगा। बैठक में मंडल महासचिव रामपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष पवन पाल, रामनिवास एडवोकेट, श्याम सुंदर प्रजापति, अजय सैनी, पूरन पाल, विपिन पाल, कुलदीप कश्यप आदि ने विचार रखे।
460 लोगों की आंखों का परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज द्वारा स्थापित सर्वादय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी में पूर्व आयकर कमिश्नर एसके त्यागी के सौजन्य से वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद व वरदान धर्मार्थ सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि शिविर में ४६० लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया जिनमें से १४० की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों में से प्रतिदिन ४० मरीजों को गाजियाबाद भेजकर आपरेशन कराया जाएगा। शिविर में प्रेमचंद भारद्वाज, विनोद कुमार, दिनेश त्यागी, धीरज त्यागी, सत्यवीर त्यागी, सचिन त्यागी, बिजेंद्र, राजकुमार, सहदेव त्यागी आदि का सहयोग रहा।

शीघ्र ही शुरू होगा मुजफ्फरनगर में गैस पाइप लाइन का काम शुरूः अमनदीप9 4 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में 63 भोगोलिक क्षेत्रों में गैस वितरण परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवम्बर को रखेंगे। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में भी राजकीय इंटर कालेज के मैदान में इन्द्रप्रस्थ गैस लि. द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमे दिल्ली से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। भोपा रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में इन्द्रप्रस्थ गैस लि. के चीफ जनरल मैनेजर अमनदीप सिंह व विजय त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवम्बर को भारत के विभिन्न हिस्सों के 63 भोगोलिक क्षेत्रों में नगर गैस वितरण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दिल्ली के विज्ञानभवन में आयोजित आधारशिला कार्यक्रम में विज्ञान व प्रोद्योगिकी, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन, उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आदि भी इस दौरान मोजूद रहेंगे। अमनदीप सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के गौरखपुर, संतकबीरनगर, खुशीनगर, इलाहाबाद, भदोही, कोशाम्भ्बी, उन्नाव, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, बुलंदशहर, अलीगढ, हाथरस, ओरैया, कानपुर देहात, इटावा, मुरादाबाद, फैजाबाद, सुल्तानपुर, मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर व शामली में भी गैस परियोजनाओं का शुभारम्भ होगा। इन्दप्रस्थ गैस लि. के मुख्य प्रंबधक अमनदीप सिंह ने बताया कि इसी परिपेक्ष में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें सांसद संजीव बालियान, विधायक कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी राजीव शर्मा, इन्द्रप्रस्थ गेस लि. के प्रबंध निर्देशक ई.एस.रंगनाथन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसमे नगर के नागरिकों को गैस वितरण की पूर्ण जानकारी दी जायेगी तथा दिल्ली से पधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। विजय त्यागी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में गैस वितरण कार्यक्रम सम्भवतः माह जनवरी 2019 से शुरू हो जायेगा। इन्द्रप्रस्थ गैस लि. सीएनजी, पीएनजी, व्यवसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में गैस सप्लाई करेगी। उन्होंनें बताया कि इसके लिए नगर में गैस वितरण का कार्यक्रम शुरू करने के लिए अनेक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि एक घर में एक कनैक्शन दिया जायेगा अगर घर में अलग अलग रसोई है तो उनके लिए अलग अलग कनैकशन ही दिये जायेंगे हर कनैक्शन के साथ एक मीटर लगाया जायेगा जिसमें उपभोक्ता ने कितनी गैस प्रयोग में ली है उसी हिसाब से भुगतान लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सिलेण्डर गैस के मुकाबले पाइप गैस काफी मंदी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले तीन चार महीनों में मुजफ्फरनगर में वाहनों के लिए सीएनजी पैट्रोल पम्प भी शुरू कराया जायेगा। इस दौरान आईआईए के अध्यक्ष कुशपुरी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 1 =