उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: कागज के गुलदस्ता में सेंट डालने से खुशबू नही आती : Sadhvi Niranjan Jyoti

Fatehpur News: जिला पंचायत परिसर में केंद्रीय मंत्री Sadhvi Niranjan Jyoti ने लोकार्पण किया। वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव द्वारा छोटी छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर गुलदस्ता तैयार करने वाले सवाल पर कहा कि कागज के गुलदस्ता में सेंट डालने से खुशबू नही आती।

खुशबू फूलों के गुलदस्ते से आती है। अखिलेश यादव वही काम कर रहे है, चाहे जिसके साथ गठबंधन (alliance) कर लें यूपी में भाजपा (BJP) की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही क्याकि भाजपा फूल का गुलदस्ता है।

 अखिलेश यादव द्वारा दिये गए बयान कि बीजेपी जितने भी हवाई अड्डे बनवा रही सब बेचने को बनवा रही पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का मामला 2014 में शुरू हुआ था, अखिलेश तो यह श्रेय खुद ले सकते थे, किसने रोका था। चाहते तो प्रस्ताव करके भारत सरकार को भेजते इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। कुशीनगर का मामला भी आया तब भी कर सकते थे, क्यों नहीं कर पाए तुम्हारा हाथ किसने पकड़ा था।

सरकार तब भी तुम्हरे साथ खड़े होती लेकिन तब अखिलेश को लग रहा था कि हम कोई काम करेंगे तो मोदी जी  का नाम होगा। उन्होंने कहा नाम किसी का होता विकास तो प्रदेश का होता। अखिलेश ने मैट्रो का उद्घाटन कर दिया मैट्रो नही चली बात तो वही हुई कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 5 =