उत्तर प्रदेश

Firozabad News: बदमाशों का कहर, घर में अकेली महिला पर हमला

Firozabad News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शुक्रवार को दिन दहाड़े आदर्श नगर में महिला को घर में अकेला पाकर घर मे घुस गया। बदमाश ने वृ्द्ध महिला को पीछे से सिर पर पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इंद्री श्रीवास्तव 60 पत्नी रवीन्द्र कुमार एड़वोकेट निवासी आदर्श नगर शुक्रवार की साय चार बजे अपने घर पर अकेली थी। बेटा बाजार गया हुआ था। वह अपनी बेटी से फोन पर बात कर रही थी। जैसे ही उसने फोन रखा हैं कि तभी पीछे से आए एक बदमाश ने महिला का तकिए से मुंह को दबा दिया।

जब महिला ने बदमाश का विरोध कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो युवक ने पाइप से वृद्धा के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार से बदमाश घर से फरार हो गया।

महिला किसी तरह घर से खून से लथपथ बाहर आई। महिला को लहूलुहान देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दे सी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि बदमाश घर मे लूटपाट उद्देश्य से घर में घुसा था।

इस बारे में एसआई पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि एक बदमाश घर में चोरी के इरादे से घुसा था। तभी महिला पर उसने हमला बोल दिया। जिससे वृद्व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अभी तहरीर प्राप्त नही हूई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 5 =