उत्तर प्रदेश

Firozabad News: खैरागढ़ में वृद्ध व्यक्ति अनोखेलाल का लहूलुहान शव बरामद

Firozabad News: खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव केशपुरा एवं ककरारा के बीच आज एक वृद्ध का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शव को जब ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना खैरगढ़ पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त थाना एका के गांव गहेरी निवासी अनोखेलाल के रुप में की। इधर अनोखेलाल के परिजनों को जब हत्या की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। खैरगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

परिजनों ने बताया की अनोखेलाल खेतों पर जानवरो की रखवाली करने गए थे। मृतक अनोखेलाल (65) पुत्र गंगा सिंह थाना एका के गांव गहेरी निवासी थे। मृतक मंगलवार की सायं अपने खेतों पर जानवरो की रखवाली करने गए थे। देर सायं तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत पर ही रुकने की सोचा।

अनोखेलाल के परिजनों को थाना खैरगढ़ पुलिस ने मृत होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक ककरारा के पास अनोखेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था।

पुलिस ने फोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त की है।इधर घटना के बाद से ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।इस बारे में परिजनों ने कहा वह देर शाम खेतो पर जानवरो की रखवाली करने की कहकर गए थे। आज उनके मृत होने की सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 1 =