ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान मे ध्वज वंदन कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आदर्श कालोनी लिंक रोड स्थित भावना पैलेस मे आज प्रातः जिला कांग्रेस सेवा दल की और से मासिक ध्वज वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जिला कांग्रेस सेवा दल की और से भावना पैलेस मे ध्वज वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने ध्वज फहराया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंतू अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मे समाज के हर वर्ग का हित समाहित है। कांग्रेस के कार्यकाल मे अनेक विकास कार्य हुए है। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जगदीश अरोरा ने की तथा संचालन सेवा दल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया। विचार गोष्ठी को वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग? अशोक अग्रवाल, हर्ष त्यागी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री विनोद रानी चौहान, राजेश शर्मा,कस्तूर सिह स्नेही, गीता बाल्मिकी,रजत सिंघल, शादाब, अतुल, कययूम, प्रदीप राणा जानसठ को सेवादल युवा अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
