मलावी में Freddy Storm से 320 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
मलावी में लोगों को आये दिन नयी-नयी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. तबाही का सिलसिला और भी बढ़ गया जब यहां फ्रेडी तूफान ने दस्तक दिया. इस तूफान की वजह से भयानक तबाही हुई है.
हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि बाढ़ और बारिश की वजह से यहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. तूफान की वजह से लोगों को यहां अपनी रोजमर्रा की चीजों को जुटाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
Freddy Storm की वजह से लोगों ने जान तो गंवाई ही है लेकिन, इसके साथ ही हजारों की संख्या में लोग बेघर भी हो गए हैं. फ्रेडी तूफान बुधवार से निष्प्रभावी हो गया है लेकिन, मौसम निगरानी केंद्रों ने अलर्ट जारी की है जिसमें उन्होंने आने वाले कुछ समय में यहां बाढ़ और भूस्खलन के खतरे की जानकारी दी है.
अभी तक कुल मरने वालों की संख्या 326 तक पहुंच चुकी है. लेकिन, आने वाले समय में यह आंकड़े और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. इस तूफान की वजह से करीबन 88,000 लोग बेघर भी हुए हैं. यहां संपर्क भी बुरी तरह से बाधित हो चुका है. तूफान की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए राष्ट्रपति लजारस चकवेरा ने 14 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है.
मोजाम्बिक प्रशासन की अगर माने तो अभी तक यहां कुल 53 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, 55,000 लोग बेघर हो गए हैं. मलावी में हालात इतने बुरे हैं कि यहां लोगों को रोजमर्रा की चीजें जुटाने के लिए ही काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश और बाढ़ के हालातों के बीच कई सड़कें जमीन में समा गई हैं और सड़क में जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं.
मलावी में आये इस तूफान की वजह से पहाड़ों से मिटटी बहकर शहर में आगयी है. यह कीचड लोगों के घरों में घुस गयी है. लगातार बदतर होते हालातों को ध्यान में रखते हुए यहां राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

