उत्तर प्रदेश

बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर युवती और युवक की धारदार हथियार से हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 12 घंटे के अंदर दो हत्या की घटनाएं सामने आने से हड़कंप मच गया। सोमवार को सराक गांव के समीप युवती की हत्या धारदार हथियार से कर शव को खेतों में छिपा दिया गया था।

मंगलवार की सुबह आसचौरा गांव के समीप छोटकी सेरिया गांव निवासी एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका गया था। घटना के बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को लोग होली का त्योहार मना रहे थे, तभी दोपहर बाद बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक एवं डाग स्क्वायड टीम पहुंची और जांच में जुट गई।

अभी इस मामले की जांच चल रही थी कि मंगलवार की सुबह छोटकी सेरिया निवासी दुर्गेश (19) पुत्र कामेश्वर पासवान की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका हुआ मिला।

शव आसचौरा गांव की पुलिया के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =