उत्तर प्रदेश

घर गिराने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे Ballia तहसीलदार को धमकाया विधायक ketki singh और उनके समर्थक ने

 घर गिराने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे Ballia तहसील प्रशासन पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह (ketki singh )और उनके समर्थक ने जमकर गुस्सा किया. इस दौरान विधायक के समर्थक ने तो तहसील में आग लगा देने तक की बात कह दी. ये सब कुछ विधायक केतकी सिंह की मौजूदगी में होता रहा.

इस दौरान विधायक समर्थक ने कहा कि एक बार जब विधायक ने बुलडोजर को रोकने को कहा तो रुकिए, आपकी हिम्मत कैसे हो गई उसके बाद भी बुल्डोजर लेकर पहुंचने की. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 केतकी सिंह ने कहा कि तहसीलदार को पूर्व में आगाह करने के बाद भी इस तरह की कार्रवाई की गई. वीडियो में केतकी सिंह तहसीलदार को कहती दिख रही हैं कि आपको एक छोटी सी बात कही थी और आपने उसका सम्मान नहीं रखा. बुलडोजर लेकर चले आए. इस बीच जब अधिकारी ने कहा कि घर तो नहीं ही गिराया. तो विधायक भड़क गईं और कहा कि आप घर गिरा देते तो मैं खुद ही….

इस वीडियो में ही विधायक का एक समर्थक अधिकारियों पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने का अरोप लगाता भी ‌दिख रहा है. ये पूरा मामला बलिया की बांसडीह तहसील के उदहा गांव का बताया जा रहा है. अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमलावर है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है.

वीडियो के वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जिस बेहिसाब दर से सत्ता से जुड़े लोगों को करोड़ाें का मुआवजा दिया जा रहा है, वही दर आम आदमी को भी दी जाए और उनको भी जिनके जायज निर्माण केवल विद्वेष की भावना से तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि भाजपाइयों को लाभ पहुंचाने में मुआवजा भ्रष्टाचार का नया तरीका बन गया है.

 Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =