वकील की मौत पर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वकीलो ने साथी अधिवक्ता की हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा। जिला बार संघ के तत्वाधान मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने 30 सितम्बर 2019 को बागपत मे हुई जाहिद एड. की हत्या के विरोध मे कार्य बहिष्कार कर तथा प्रदर्श कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमी योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या एवं बढते अत्याचार से अधिवक्ताओ मे रोष बना हुआ है। जिला बार संघ के तत्वाधान कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीर हैदर काजमी व जिला बार संघ महासचिव प्रदीप मलिक के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.को एक ज्ञापन सौपा।
इस दौरान एड.मनु मलिक, राजकुमार गर्ग, कलीराम, ओमकार तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रवीर सिह, मो.ईस्लाम, सुखपाल सैनी एड. सहित सैकडो अधिवक्तागण मौजूद रहे। वहीं दूसरी और जनपद बागपत मे अधिवक्ता जाहिद की हत्या के विरोध मे हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा पारित प्रस्ताव 10 अक्टूबर 2019 के अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण आज दिनांक 11 अक्टूबर को समस्त न्यायिक कार्यो से विरत रहकर, धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियो के विरूध अतिशीघ्र कार्यवाही की मंाग करते हैं।
अधिवक्ताओ ने सिविल बार एसो. के अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट, जयगम मिया जैदी, सिविल बार संघ महासचिव बिजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
