Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू- यात्री रहे परेशान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-नागल के बीच ब्लाॅक से आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। शुक्रवार से मुजफ्फरनगर-नागल के बीच रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण आज चार घंटे के ब्लाॅक केचलते रेलगाडियों का आवागन प्रभावित हुआ। इसके चलते जहां कई गाडियां निरस्त रहीं, वहीं कई गाडियों को दूसरे मार्गों से चलाया गया। रेल यात्रियों के लिए अभी यह मुसीबत बरकरार रहेगी क्योंकि यह ब्लाॅक अलग-अलग तिथियों में २९ अक्तूबर तक चलेगा। ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के बीच रेल ब्लाॅक की पूर्व में सूचना ना होने के कारण यात्रियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पडा। तमाम यात्री जहां तहां रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे और बाद मंे उन्हें सडक मार्ग से यात्रा करनी पडी। आज सुबह इंदौर एक्सप्रेस को बामनहेडी रोक दिया गया। काफी देर वहां खडी रहने के बाद इसे निकाला गया। इसके बाद )षिकेश-दिल्ली और अंबाला दिल्ली पैसेंजर भी आज रद्द रहीं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ११, १४, १५, १८, २१, २२, २५, २८ और २९ अक्तूबर से दिल्ली डिवीजन के मुजफ्फरनगर-नागल स्टेशन के बीच टीआरटी मशीन से टीएसआर कार्य किया जाएगा।

ब्लाॅक ११.४५ से ३.४५ बजे रहेगा। इसकी वजह से गाड़ी संख्या ५४४७२ )षिकेश-दिल्ली पैसेजर ११, १४, १५, १८, २१, २२, २५, २८ और २९ अक्तूबर को आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। १ नवंबर को ब्लाॅक खत्म होगा। गाड़ी संख्या ६४५६२-६१ अंबाला कैंट-दिल्ली पैसेजर भी उक्त तिथियों में सहारनपुर-दिल्ली के बीच आंशिक रूप से कैंसिल रहेगी। एक नवंबर को ब्लाॅक समाप्त होगा। गाड़ी संख्या १४३१७ इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, १४३०८ उज्जैन-देहरादून गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर के बीच विनियमित किया जाएगा।

२० से ३० अक्तूबर तक शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर-देहरादून के बीच रद्द रहेगी। लक्सर स्टेशन पर भी १० दिन इंटरलाॅकिंग का कार्य चलेगा। इंटरलाॅकिंग का कार्य चलने से शताब्दी एक्सप्रेस १० दिन सहारनपुर तक ही चलेगी। शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून नहीं जाएगी और इसे सहारनपुर से ही वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर भी कैंसिल रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या ५४४७३-७४ दिल्ली-)षिकेश पैसेजर भी ३० अक्तूबर सहारनपुर तक चलाई जाएगी।

दोनों ट्रेनों के देहरादून व ऋषिकेश न जाने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बीच दीपावली और भैया दूज आदि त्यौहारों पर भी रेलयात्रा मुश्किलों भरी रहेगी। ऐसे में दीपावली त्योहार के लिए रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। २५ से ३१ अक्तूबर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk