निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर विवेक की और से नई मन्डी पटेल नगर स्थित जैन कन्या इण्टर कॉलेज मे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता अचिन कंसल ने की तथा सचिव का कार्यभार राजीव गर्ग द्वारा सम्भाला गया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे हर्षवर्धन जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे राजेन्द्र सिंघल, श्रीमति कंचन प्रभा शुक्ला रही। प्रोग्राम चेयरमैन/संयोजक डा.संयोजक डा.शैलेन्द्र गुप्ता, डा.अरविन्द मिश्रा व डा.बैकुण्ठ अग्रवाल रहे।
संस्कृति सप्ताह चेयरमैन एन.के.अरोरा, निधिश राज गर्ग, गिरीराज माहेश्वरी, मुकेश बिन्दल, पवन सिंघल, कुलदीप कुकरेजा, विवदप गोयल रहे। डाक्टर्स टीम की और से वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग, डा.अशोक सिघल, डा.वासु तायल, डा.सपना गर्ग, डा.शैलेन्द्र गुप्ता, डा.अरविन्द मिश्रा, डा.बैकुण्ठ अग्रवाल मौजूद रहे। संस्थापक सुधीर कुमार गर्ग, अध्यक्ष अचिन कंसल द्वारा सभी अतिथियो और डाक्टर्स को माला पहनाकर व पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
चिकित्सा शिविर मे आंखो, दांतो के डाक्टरो ने मरीजो का परीक्षण किया। इस अवसर पर निधिश राज गर्ग, राजीव गर्ग, अजय शर्मा, संगीता अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभा के अन्त मे अजय गर्ग प्रान्तीय संयोजक द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।
