Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ईद उल अजहा की नमाज संपन्न-सभी को दी बधाई

2 10 |मुजफ्फरनगर। अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आयी ईद उल अजहा पर आज ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर कौम एवं देश की तरक्की के लिए दुआएं दी।
ईद उल अजहा का पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया आज मुजफ्फरनगर की मुख्य ईदगाह में नगर वासियों ने ईद उल अजहा की नमाज पूरे अकीदत के साथ अदा की इस अवसर पर नमाज से पूर्व ही मुजफ्फरनगर जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव पूरे प्रशासनिक अमले के साथ ईदगाह पहुंचे एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच ईद उल अजहा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई शहर काजी ने नमाज अदा कराई अपने खुतबे में शहर काजी ने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है हम सभी को मिलकर मानवता, कौम और देश की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इसी देश का नागरिक है वह यहां की हवा पानी से ही जीता है इसलिए समस्त मुस्लिम भाई अपने देश और अमन की तरक्की के लिए काम करे।
फिर लोगों ने एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाइयां दी ईद उल अजहा की नमाज के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की एवं बच्चे बूढ़े जवान सभी से हाथ भी मिलाया एवं हार्दिक बधाई भी दी इस अवसर पर जिला पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं प्रमुख समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच कुशलता पूर्वक ईद उल अजहा की नमाज मुजफ्फरनगर में संपन्न हो गई

ईदगाह के पश्चात अलग-अलग समयानुसार मुजफ्फरनगर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज सुरक्षित वातावरण में कुशलता पूर्वक संपन्न हो गई इसी प्रकार शिया समुदाय ने भी निर्धारित समयानुसार अपनी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की मुजफ्फरनगर जनपद में शांति एवं सौहार्द के साथ ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया खुदा को खुश करने के लिए खुदा की राह में कुर्बानी दी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल नेतृत्व में पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्थाएं के पुख्ता इंतजाम किये गये है । ईदगाह के बाहर पूरी तरह से मेले का माहौल बना रहा। छोटे छौटे बच्चे अपने परिजनों के साथ वहां पर आये जहां उन्होंने खेल खिलौने और गुब्बारे खरीदे वहीं गरीबों को जकात भी दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =