उत्तर प्रदेश

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आक्रोशित: शामली महापंचायत में भारी भीड उमडी, जबरदस्त फोर्स रही तैनात

शामली। जनपद के गांव भैंसवाल में आज आयोजित किसान महापंचायत में भारी भीड उमडी। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

हालांकि प्रशासन ने महापंचायत के लिए अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटी, जिसके चलते वहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया था।

 

महापंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चैयरमेन, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, खाप चौधरी सूरजमल, देशवाल खाप से सिंह, रामपाल सिंह, अनिल चौधरी, बाबा श्याम सिंह, निर्वाल खाप से धर्मवीर, ऋषिराज रझाड़  हैं। 

उधर, किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां कर रखी है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। रालोद नेताओं ने इसे किसान महापंचायत बताते हुए व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आक्रोशित है।

 

 

यह किसानों की महापंचायत है और इसे शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने गांव में पहुंचकर पंचायत स्थल का जायजा लिया।

गुरुवार को एसडीएम संदीप कुमार ने शांतिभंग होने की आशंका जताते हुए महापंचायत की अनुमति के लिए दिया गया प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद रालोद नेताओं ने पंचायत करने की घोषणा की। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यह किसानों की महापंचायत है और इसे शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी।

रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने पंचायत को व्यवस्थित कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि गांव में जगह-जगह वाहनों को खड़े कराने व्यवस्था की गई ।

इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, राजेश्वर बंसल, अशरफ अली खां, वाजिद अली, राजकुमार आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायत की तैयारियों पर चर्चा की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर पंचायत की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मौके पर अनवार चौधरी, डॉ. राजीव बालियान, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सर्वेश, राजीव पप्पू, अखिल बंसल, सुनील मलिक, बाबूराम पंवार, शौकिंद्र आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =