नगर के मुख्य बाजारों एवं भीडभाड वाले स्थानो पर आला अधिकारियो ने निकाला फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी की मौजूदगी मे शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज दोपहर नगर के शिव चौक से फ्लैग मार्च प्रारम्भ किया गया।
जो नगर के मुख्य बाजारों एवं भीडभाड वाले स्थानो पर कानून-व्यवस्था एवम सुरक्षा व्यवस्था को सुद्रढ बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे शिव चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया।
जो शिव चौक से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य बाजारो,भीडभाड वाले क्षेत्रो से निकाला गया। आला अधिकारियो के निर्देशन मे निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अतिक्रमण करने वाले व्यापारियो मे हडकम्प मचा रहा।
इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने स्थानीय लोगो से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। एसएसपी ने महिला सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियो को दिन व रात्रि मे लगातार भ्रमणशील रहने व किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
