Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समस्या है तो थाने आने की आवश्यकता नहीं- एसएसपी

मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्परता से लगे हुए है। एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने एक संदेश में नागरिकों से कहा है कि यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे थाने आने की आवश्यकता नहीं है

अपने मोबाइल से प्रार्थना पत्र का फोटो खींचकर व्हाटसअप नम्बर पर डाल दे उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा।एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी अपने घरों में रहे। अनावश्यक रूप से बाहर न घूमे।

अपने हाथों को बार बार सैनेटाइज करे। भीड भाड में जाने से बचे। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो वह व्हाट्सअप नम्बर 9690112112 पर प्रार्थना पत्र का फोटो खींचकर भेज सकता है।

उसकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। इसके अलावा एसएसपी के व्हाट्सअप नम्बर 9454400314, एसपी सिटी के 9454401127, एसपीआरए 9454401128, सीओ सिटी 9454401610, सीओ नई मंडी 9454458179, सीओ सदर 9454401612, सीओ खतौली 9454401611, सीओ जानसठ 9454401613, सीओ भोपा 9454458180, सीओ बुढ़ाना 9454401615 व सीओ फुगाना 9454458181 पर आप अपनी शिकायत व्हाट्सअप पर भेज सकते है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =