2022 में जनता मौका देती है, तो इन सभी मुद्दों पर काम करेंगे: Jayant Chaudhary
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष Jayant Chaudhary ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 2022 के लिए उन्होंने 22 संकल्प पत्रों के साथ जनता के बीच में जाने का निर्णय लिया है। चारबाग स्थित रविंद्रालय में आज कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ के सामने अपना संकल्प पत्र पेश करते हुए जयंत चौधरी ने जनता से 22 वादे किए और कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह यह सारे वादे पूरा करेंगे।
1-एक करोड़ नौकरी देने का वादा।
2-आलू का डेढ़ गुना दाम देने का वादा।
3-गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम 14 दिनों में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
4- चौधरी चरण सिंह कृषक सम्मान योजना, दोगुना भुगतान, किसानों का सम्मान।
5- 3 गुना बढ़ाई जाएगी वृद्धा पेंशन की राशि।
6- सशक्त महिला सक्षम महिला भर्तियों में 50 परसेंट आरक्षण की व्यवस्था।
7- किसानों के लिए प्रभावी बीमा योजना लागू करेंगे।
8- किसानों और बुनकरों की बिजली का पिछला बिल माफ आगे का भी बिल माफ करेंगे।
9- पूर्वांचल बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना न्याय के लिए नहीं लोगों को भटकना पड़ेगा।
10- नए कृषि कानून के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव पारित करेंगे।
11- जनता की सेवक होगी खाकी यूनिफॉर्म।
12- माननीय कांशीराम शहरी जन कल्याण योजना, मिलेगा हक होगा न्याय।
13- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सर्वोदय योजना पिछड़ों को मिलेगी छात्रवृत्ति बदलेगी उसकी नियति।
14- गांव-गांव घर-घर दवाई पहुंचाने का काम करेंगे।
15- आधारभूत संरचना का पीछे का जाल बेहतर होंगे शहर रोशन होगा कस्बा और गांव।
16- पशुपालन और डेयरी के लिए अलग बजट की व्यवस्था करेंगे।
17- नई खेल नीति खेलेगा उत्तर प्रदेश बढ़ेगा उत्तर प्रदेश लेकर आएंगे।
18- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का विजन रालोद मिशन लागू होगा।
19- सब को भोजन सबको काम का प्रस्ताव, मनरेगा योजना के अनुसार मजदूरी दरों को बढ़ाकर ₹330 भारत में उच्चतम राज्य द्वारा स्वीकृत तय दर किया जाएगा।
20- कोविड-19 को के आश्रितों परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
21- न्यायिक आयोग से जनता के विरुद्ध लंबित मुकदमों का निस्तारण करेंगे।
22- शहीदों का होगा मान-सम्मान, शहीदों के परिवारों को मिलेगा एक करोड़ सम्मान।
घोषणा पत्र जारी करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel Jayanti) की जयंती पर आरएलडी का संकल्प पत्र जारी किया है।
2022 विधानसभा चुनाव के लिए संकल्पों के साथ जनता के बीच आएंगे और हमें भरोसा है कि जनता इस बार आरएलडी को अपना आशीर्वाद देगी। इस दौरान बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो किसानों को और युवाओं को आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किसान 1 साल से आंदोलन कर रहा है लेकिन यह सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। हमारी सरकार बनेगी तो हम विधानसभा में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे और किसानों के हक में पूरा फैसला करेंगे। आज के दौर में व्यवस्था बदलने की जरूरत है अगर उनकी सरकार बनी तो एक करो नौकरी शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब शपथ ली थी, तब कहा था पांच साल में 70 लाख नौकरी देंगे, लेकिन आज साढ़े चार साल से ज्यादा वक्त बीत गया और मात्र चार लाख नौकरी दी।हां की सरकार किसानों के साथ युवाओं के साथ धोखा की है महंगाई से आम जनता त्रस्त है और यह सरकार के कान में जूं नहीं देख रही है.

