Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश,कई बने व अधबने शस्त्रों तथा शस्त्र बनाने के उपकरण सहित तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली पुलिस ने आगामी आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न स्थानो पर सप्लाई किये जाने की योजना को निष्फल कर जंगल मे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए शस्त फैक्ट्री चला रहे तीन शातिर अभियुक्तो को कई बने व अधबने शस्त्रों तथा शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।

इनमे से एक अभियुक्त रियाजू पूर्व मे भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के कारण जेल जा चुका है। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न मामलो मे वांछितध्शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी के निर्देशन मे क्षेत्र मे गश्त व चौकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर बुढाना कोतवाल एम.एस.गिल की मौजूदगी मे पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम जौला के जंगल मे अवैध रूप से चल रही तमंचा फैक्ट्री पर छापमारी कर शातिरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम आकिल पुत्र रियाजू नि० ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर, पंकज पुत्र राजेश नि० ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर, राहुल पुत्र ब्रिजेश नि० ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर है

जिनके कब्जे से ०८ तमंचे ३१५ बोर, ०२ मस्कट १२ बोर, १० कारतूस ३१५ बोर, ०५ कारतूस १२ बोर, ०३ अधबने तंमचे ३१५ बोर, ०८ बाडी ३१५ बोर, ११ अदद नाल १२ बोर, ०७ अदद लोहे की पत्तियां, शस्त्र बनाने के उपकरण– ड्रिल मशीन, छैनी, हथौडी, गिलाईन्डर, शिकंजा, इमरजैन्सी लाईट आदि गिरफ्तार अभियुक्त आकिल पुत्र रियाजू पूर्व में भी थाना बुढाना से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे गढी सखावतपुर चौकी प्रभारी धीरज सिह,सब इंस्पैक्टर जगपाल सिह,है.का.जयभगवान, का.अंकित शर्मा,का.हिमांशु मलिक, का.जीत सिह,का.गजेन्द्र सिह शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eight =